भोलेनाथ व माता पार्वती का होगा प्रतीकात्मक विवाह, रात्रि में बैठक हुई आयोजित

Updated on 14-02-2023 08:07 PM

सिवनी में महा शिवरात्रि बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई जाएगी, जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। देवों के देव भगवान शंकर और माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह हर साल की तरह इस साल भी मठ मंदिर समिति, राम मंदिर, मठ मदिर ट्रस्ट व महाकाल समिति की देखरेख में आयोजित होगा।

7 बजे निकाली जाएगी भोलेनाथ की बारात

आगामी 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए रात 8 बजे आवश्यक बैठक मठ मंदिर प्रागण में सम्पन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाकाल की बारात शाम 7 बजे मठ मंदिर प्रागण से आरंभ होगी। जो एलआईबी चौक, दुर्गाचौक से गिरजाकुंड होते हुए बारात नगर पालिका चौक से शंकर मढिय़ा, महावीर मढिय़ा से गणेश मंदिर छिंदवाड़ा चौक से दोबारा मठ मंदिर प्रागण में पहुंचेगी।

शंकर जी और पार्वती जी का होगा प्रतीकात्मक विवाह

जहां रात्रि 9 बजे माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ का प्रतीकात्मक विवाह प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया जायेगा। आयोजन में वर पक्ष मठ मंदिर समिति होगी। वहीं वधु पक्ष की ओर से गणेश मंदिर छिंदवाड़ा चौक समिति बारातियों का स्वागत करेंगी। इस वर्ष माता पार्वती का प्रतीकात्मक कन्यादान रविन्द्र अग्रवाल और लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने बैठक में अंतिम निर्णय लिया।

सुहागलो का होगा आयोजन

लगातार कई वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सुहागलों का आयोजन भी समिति करती है। इसके अलावा मंदिर परिसर में ही भगवान भोलेनाथ के विवाह के लिए विशेष तैयारियां आरंभ कर दी गई है। जहां मंदिर की साफ-सफाई व सज्जा का कार्य आरंभ हो चुका है।

ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमोद मेहरा, प्रदीप बैस, निखलेन्द्र नाथ गट्टू, राजा बघेल, दीपक नगपुरे, नरेन्द्र टांक, विपिन शर्मा, शिवेश नामदेव, अखिलेश खेडि़कर, अखिलेश दुबे, घूडऩ जंघेला, दिनेश कश्यप, सदन कश्यप, राकेश तेकाम, अभिलाष कश्यप, संजय नामदेव, आशीष नगपुरे, ओम उपाध्याय, शिव सेंगर, रोशन कश्यप, मोनू ठाकुर, शुभम सनोडिया, अमित कश्यप, सत्यम ठाकुर, विक्रांत दुबे सहित भोलेनाथ के अन्य भक्त व नगर के जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.