जीत का हीरो बनने के बाद भी शर्मसार हुए सूर्यकुमार यादव! दर्ज हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

Updated on 13-06-2024 02:35 PM
न्यूयॉर्क: विश्व के नंबर वन टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर उनकी हालिया फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। सूर्या का बल्ला आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था। लेकिन अमेरिका के खिलाफ सूर्या ने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला और मैच भी जिताया। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक भी ठोका। हालांकि इस सब के बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। सूर्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का जड़ा तीसरा सबसे धीमा अर्धशतक

बुधवार को न्यूयॉर्क में अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपना अर्धशतक पूरा करने में 49 गेंदें लगीं, जो एक भारतीय द्वारा सबसे धीमा है। इसके अलावा बात करें टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे धीमे अर्धशतक की तो, सूर्या टी20 वर्ल्ड कप में सबसे स्लोवेस्ट फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस शर्मनाक रिकॉर्ड में डिवोन स्मिथ और माइक हसी की बराबरी की है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगाई है। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था।
भारत की जीत के लिए अहम थी सूर्या की पारी

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक प्रयास भारत के लिए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। वह तीसरे ओवर में ही मैदान पर आए, जब भारत 10 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए और ऋषभ पंत और शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने 10 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गया है और शनिवार को ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में कनाडा से भिड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.