मटकी फोड़ महोत्सव में सुनील शेट्‌टी ने बोला डायलॉग; सीएम ने गाया- गोविंदा आला रे...

Updated on 24-08-2025 12:29 PM

भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं.. यह हो नहीं सकता.. और तुम मुझे भुला दो.. ये मैं होने नहीं दूंगा।... भोपाल में मंच से एक्टर सुनील शेट्‌टी ने जब ये डायलॉग बोला तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‌टी शनिवार को राजधानी के करोंद चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने कहा- एमपी तो मेरा आना होता ही है। मैं यहां हर साल फॉरेस्ट देखने आता रहा हूं। सीएम साहब को मुबारकबाद देना चाहता हूं, इतना प्यारा स्टेट, जो देश के दिल में बसा है। इसके अलावा मैं महाकाल के दर्शन के लिए भी आता हूं।

सुनील शेट्‌टी ने अपना लोकप्रिय डायलॉग 'अन्ना 24 घंटे चौकन्ना' और 'यह धरती मेरी मां है' भी बोला। साथ ही 'भारत माता की जय' के नारे भी लगवाए।

इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्‌ट के साथ 'गोविंदा आला रे..., 'छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल.. भजन गाए।

कर्बला टीम ने फोड़ी मटकी, एक लाख का इनाम जीता श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर साल प्रदेशभर से कई जिलों की टीमें भाग लेती हैं। बड़ी संख्या में युवाओं की टोली मटकी फोड़ने के लिए जुटती हैं। इस बार भी दर्जनों टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। मटकी फोड़ने पर भोपाल की कर्बला टीम को 1 लाख रुपए का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.