राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सुनील लहरी को नहीं मिला न्योता, मगर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया होंगे शामिल

Updated on 16-12-2023 02:50 PM
रामानंद सागर के पॉप्युलर शो 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला। जबकि 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को खासतौर पर बुलाया गया है। ऐसे में सुनील लहरी को धक्का लगा कि आखिर उन्हें इन्विटेशन क्यों नहीं आया।
    'ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया कि उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। लेकिन यह भी कहा कि इससे उन्हें कोई निराशा नहीं हुई। एक्टर ने कहा कि अगर किसी ने कोई समारोह आयोजित किया है तो वो हर बार बुलाए, ये जरूरी नहीं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इतिहास में दर्ज होने वाले एक पल का हिस्सा बनने का मौका अगर उन्हें मिलता, तो अच्छा लगता।

    सुनील लहरी ने दिया तर्क

    22 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम से सुनील लहरी को बाहर रखने के बारे में भी एक्टर ने बात की। उन्होंने कहा कि आयोजकों को शायद नहीं लगा होगा कि उनका लक्ष्मण का किरदार इतना महत्वपूर्ण था कि उन्हें आमंत्रित किया जाए, या शायद वो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते। सुनील इस बात से भी हैरान हैं कि शो रामायण के क्रू में से किसी को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

    'लक्ष्मण' बनने पर बोले थे सुनील लहरी

    IANS को दिए पुराने इंटरव्यू में सुनील ने लक्ष्मण की भूमिका निभाने का अपना अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा, 'जब मैं रामायण की शूटिंग कर रहा था, तो मेरे पास लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले से कोई रेफ्रेंस नहीं था और जो कुछ भी मैं करने में कामयाब रहा हूं, वह सागर साब (रामानंद सागर) के मार्गदर्शन के कारण है। इसका श्रेय उन्हें और टेलीविजन धारावाहिक के लेखकों को जाता है।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.