MP में गर्मियों की छुट्टियों का एलान... छात्रों को मिलेगा 46 दिन का आराम, शिक्षक हुए नाराज

Updated on 07-04-2025 12:22 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक मई से शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गर्मी की छुट्टी 46 दिन रहेगी। यह एक मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगी। वहीं शिक्षकों को 31 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा। यह एक मई से 31 मई तक रहेगा।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले वर्ष सात दिन छुट्टी कम मिली थी। इस वर्ष 15 दिन की कटौती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अवकाश घोषित कर दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ-साथ वर्षभर के दौरान अन्य अवकाशों के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अक्टूबर में दो बार अवकाश मिलेगा। दशहरा का अवकाश एक से तीन अक्टूबर तक रहेगा। वहीं दीपावली का अवकाश 18 से 23 अक्टूबर तक दिया गया है।

पांच दिन का रहेगा शीतकालीन अवकाश

शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी 2026 तक रहेगा। इस बार दशहरा में तीन दिन, दीपावली में छह दिन और शीतकालीन अवकाश पांच दिन का रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.