सिंधु भवन में सुहिणा सिंधी समारोह, शहीद भवन में शाम को सजेगी सुरों की महफिल

Updated on 29-10-2023 02:30 PM

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। रविवार 29 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

साड़ी उत्सव - संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से मृगनयनी कबीरा एम्पोरियम, जवाहर चौक में साड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।करवा चौथ के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में मप्र में उत्पादित व ख्यात डिजाइनरों की साड़ियां उपलब्ध रहेंगी। समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

चरखा प्रदर्शनी - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में देश के विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शैलकला प्रदर्शनी भवन में भारत की सांस्कृतिक एकता और उद्यमिता का प्रतीक 'चरखा' विशेष प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

पुस्तक विमोचन - राजेंद्र सिंह "राही" के प्रथम काव्य संग्रह 'तलाश- मेरी उन्नतालीस कविताएं' का विमोचन कार्यक्रम एमपी नगर जोन- 2 स्थित होटल राजहंस में दोपहर 12:30 होगा।

संगीत संध्या - म्यूजिक मास्टर ग्रुप शहीद भवन में शाम चार बजे से "मेरी आवाज ही पहचान है" संगीत संध्या आयोजित कर रहा है, जिसमें 60 से 76 साल तक की आयु के 37 कलाकार (महिला- पुरुष) सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे।

कविता पाठ- कला एवं साहित्यिक संस्था सप्तवर्णी द्वारा शरद पूर्णिमा तथा वाल्मिकी जयंती के अवसर पर बहुभाषी कविता पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा भाषाओं के कवियों का कविता पाठ होगा। कार्यक्रम शाम 4: 30 बजे से कोलार के सूर्या कालोनी स्थित संस्था-परिसर में आयोजित होगा।

सुहिणा सिंधी समारोह - अखिल भारत सिंधी बोली और साहित्य सभा, नई दिल्ली वर्ष 2023 का वार्षिक अवार्ड कार्यक्रम सुहिणा सिंधी समारोह का आयोजन सिंधु भवन, भोपाल में कर रही है। शाम छह बजे से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें सिंधी नाटक 'पोस्टकार्ड' का मंचन भी किया जाएगा।

दीपोत्सव प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम का प्रदेश स्तरीय दीपोत्सव मेला इस वर्ष 27 अक्टूबर से दस नवंबर तक गौहर महल में आयोजित किया जा रहा है। दीपोत्सव प्रदर्शनी में मप्र के ग्रामीण अंचल और शहरी क्षेत्र के 55 शिल्पकार स्वनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन सह विक्रय गौहर महल के दीवाने खास और आम में कर रहे हैं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण दीपावली और करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी की व्यवस्था के साथ ही ग्वालियर और धामना के दीपक हैं, जिनमें सौ से अधिक डिजाइन के दीये आए हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है।

हुनर हाट - मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल द्वारा वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार (सहकारी हुनर हाट) का आयोजन त्रिलंगा स्थित मप्र राज्य सहकारी संघ परिसर में किया जा रहा है। हाट में कारीगरों द्वारा उत्पादित वस्तुएं जैसे जरी, जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्राइडरी, वाल हैगिंग, चंदेरी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी इत्यादि प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। मेले में संपूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने के लिए करीब सौ शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुएं लेकर आए हैं। 29 अक्टूबर तक चलने वाले हुनर हाट का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है।

नाट्य समारोह - रमेश अहिरे स्मृति चेतना नाट्य समारोह में आज चौथे और अंतिम दिन भारती शर्मा सोनी द्वारा निर्देशित नाटक 'लागी छूटे ना' का मंचन चेतना टेरेस थियेटर, नीलबड़ में किया जाएगा। रंगदूत, सीधी की यह प्रस्तुति शाम सात बजे से आरंभ होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.