बिना सुई चुभाए शुगर लेवल का पता चलेगा:बालाघाट की छात्रा ने बनाई अनोखी डिवाइस

Updated on 12-05-2025 01:17 PM

शुगर की जांच के लिए खून की कुछ बूंदें चाहिए होती हैं, लेकिन आने वाले कुछ समय में यह जरूरी नहीं होगी। मरीज को सिर्फ एक डिवाइस में फूंक मार कर पता चल जाएगा कि शरीर में शुगर लेवल क्या है?

एमपी के बालाघाट की छात्रा ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जो बिना सुई चुभाए सिर्फ सांस के जरिए शरीर में शुगर लेवल बताती है। छात्रा ने इसका नाम शुगर ब्रीथ एसीटोन 3.0 रखा है।

दरअसल, भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में सृजन-2025 कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें 1627 नवाचारों में से चुने गए टॉप 150 इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगी है।

एक डिवाइस तो ऐसी है जो फल-सब्जियों में छिपे कीड़ों और खतरनाक रसायनों की पहचान करती है। इसके अलावा दृष्टिहीनों की राह आसान बनाने के लिए अल्ट्रासोनिक छड़ी तैयार की है जो आंखों की तरह मार्गदर्शन करती है।

शुगर ब्रीथ एसीटोन 3.0 कैसे काम करती है? बालाघाट के जेएसटी पीजी कॉलेज की स्टूडेंट अभिलाषा की यह डिवाइस सांस में मौजूद किटोन बॉडीज का विश्लेषण करती है, जो शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में अधिक मात्रा में बनने लगती है। मरीज जब डिवाइस में फूंकता है, तो यह तीन श्रेणियों में रीडिंग दिखाती है।

  • लो: शुगर लेवल कम है।
  • मॉडरेट: शुगर लेवल सामान्य है।
  • हाई: शुगर लेवल अधिक है, डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

अभिलाषा का कहना है कि ​​​​यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें सुई से डर लगता है, जिसके कारण वे ब्लड शुगर की नियमित जांच नहीं कर पाते। यही लापरवाही अक्सर बीमारी को गंभीर बना देती है।

डिवाइस को भारत सरकार से पेटेंट मिला शुगर ब्रीथ एसीटोन 3.0 डिवाइस को भारत सरकार से पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो इसके नवाचार और कार्यप्रणाली की वैधता को प्रमाणित करता है। इसे दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस पर गैलरी में प्रदर्शित किया जा चुका है, जहां इसे सरकारी व तकनीकी विशेषज्ञों की मान्यता मिली।

इस तकनीक की लैब स्तर पर किटोन बॉडी डिटेक्शन के कई ट्रायल्स किए गए हैं, जो इसके परिणामों की विश्वसनीयता को दर्शाते हैं।

फल-सब्जियों में केमिकल-कीड़े पहचानना आसान इंदौर के गवर्नमेंट वुमन पॉलिटेक्निक कॉलेज की सीएसई ब्रांच की स्टूडेंट स्नेहलता मिश्रा ने सेहत के लिहाज से अहम डिवाइस बनाया है। इसे इंसेक्ट एंड केमिकल डिटेक्टर डिवाइस नाम दिया है, जो फल और सब्जियों में कीड़े या हानिकारक केमिकल की पहचान कर सकती है। स्नेहलता ने बताया-



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.