सेमीफाइनल मैच में ऐसी गलती! फैन के मुंह पर मार दी गेंद, चाइना ओपन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Updated on 06-10-2026 12:38 PM
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच में उनका मुकाबला दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से था। रिकॉर्ड छह बार के चैंपियन जोकोविच 7-5, 5-3, 15/15 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रहे थे, तभी एक गेंद पीछे की दीवार से टकराकर उछली। मेदवेदेव ने तुरंत गेंद को मारा, जिससे वह भीड़ में चली गई और एक फैन को लग गई। इसके चलते मेदवेदेव को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह जोकोविच बिना मैच जीते हैं फाइनल में पहुंच गए।

नोवाक जोकोविच ने 2022 में अस्ताना खिताब जीता था। इसके बाद वह पहली बार किसी एटीपी 500 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। खिताब के लिए मंगलवार को उनका सामना एलेक्स डी मिनौर से होगा। एटीपी हेड-टू-हेड मुकाबलों में जोकोविच का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डी मिनौर के खिलाफ 3-1 की बढ़त बना रखी है।

कैसे बाहर हुए मेदवेदेव

मेदवेदेव और जोकोविच के बीच सेमीफाइनल मैच बीजिंग के स्टेडियम कोर्ट पर 2 घंटे 29 मिनट तक चला। इस मैच में मेदवेदेव अच्छी लय में दिख रहे थे। वह पिछले हफ्ते हांगझोऊ चैंपियन बने थे और अपनी लगातार आठवीं टूर-लेवल जीत की कोशिश में थे। हालांकि, जोकोविच ने एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहला सेट जीता और दूसरे सेट में दो बार मेदवेदेव की सर्विस तोड़कर जीत के करीब पहुंच गए थे। इसी दौरान मेदवेदेव ने गलती कर दी और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

मेदेवेदेव ने जताया दुख?

दर्शक को गेंद मारने के तुरंत बाद, मेदवेदेव ने माफी मांगते हुए अपना बायां हाथ हिलाया। हालांकि, वह कोर्ट पर ही बने रहे। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे उनके लिए बहुत दुख हो रहा है और मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वे ठीक हों। उम्मीद है कि मैं उनसे मिल सकूं और किसी तरह इसकी भरपाई कर सकूं। पूरी तरह से यह एक दुर्घटना थी। आप देख सकते हैं कि मैंने गुस्से में गेंद नहीं मारी थी। गेंद वापस उछल रही थी, इसलिए मैंने उसे कहीं भी मारने की कोशिश की ताकि वह कोर्ट से बाहर न जाए। जब मैंने नतीजा देखा, तो मुझे बहुत बुरा लगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह ठीक हो, क्योंकि इस तरह की स्थितियों में आप कभी भी कुछ कह नहीं सकते।'

मेदवेदेव ने नहीं किया विरोध

चेयर अंपायर और टूर्नामेंट पर्यवेक्षक मेदवेदेव से बात करने के लिए कोर्ट पर आए। मेदवेदेव ने डिस्क्वालिफाई किए जाने पर कोई खास आपत्ति नहीं जताई। वह नेट के पास गए और जोकोविच से हाथ मिलाया। 2020 यूएस ओपन में जोकोविच के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनका शॉट एक लाइन जज को लग गया था और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जोकोविच ने कहा, 'सच कहूं तो, यह थोड़ा चौंकाने वाला है। मैंने सच में नहीं देखा कि क्या हुआ। मुझे उम्मीद है कि उस व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई होगी। दूसरी तरफ, मुझे डेनिल के लिए भी दुख हो रहा है, क्योंकि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि किसी बड़े मैच में डिस्क्वालिफाई होने पर उसे कैसा महसूस होता है। मुझे यकीन है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया होगा। बस हो गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.