ओडीओपी एक्स-पो 23 का सफल आयोजन

Updated on 28-03-2023 05:45 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खाद्य प्र-संस्करण ओ.डी.ओ.पी. एक्स-पो-2023 का सफल आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि इन्दौर में ग्लोबल समिट में निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये रूचि दिखाई थी। इसके फालोअप में ओ.डी.ओ.पी. एक्स-पो भोपाल में किया गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह एक्स-पो के समापन-सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में अच्छी मिट्टी, पर्याप्त पानी एवं अनुकूल जलवायु हैं। प्रदेश में विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिये अनुदान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "लोकल फॉर वोकल" के क्षेत्र में अनेक गतिविधियाँ प्रदेश में संचालित है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश फल, सब्जी और मसाला उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सड़क, रेल, वायुयान से जुड़ा है, पड़ोसी राज्य में बंदरगाह है। इससे मध्यप्रदेश में निर्यात की सुविधा भी उपलब्ध है।

एसीएस उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया ने एक्स-पो की जानकारी दी। संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। विषय-विशेषज्ञों और अन्य वक्ताओं ने खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना सहित अन्य जानकारी दी। पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के हितग्राहियों को चेक और प्रशिक्षित 200 मालियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। एक्स-पो में प्र-संस्करण मशीनरी, प्र-संस्कृत खाद्य उत्पाद, उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन करने के लिए 130 स्टाल लगाये गये। स्टाल लगाने वाले 20 प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.