मध्य प्रदेश के विद्यार्थी आइआइटी दिल्ली से प्राप्त कर सकेंगे तकनीकी शिक्षा

Updated on 25-11-2023 01:27 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थी अब आइआइटी दिल्ली से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आइआइटी दिल्ली द्वारा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के साथ मध्य प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंटरनेट आफ थिंग्स, ब्लाकचेन टेक्नोलाजी एवं कंप्यूटर विजन के क्षेत्र में सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं।

इसमें प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में जमा करने होंगे, जो प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विद्यार्थी को वापस कर दिए जाएंगे।

संयुक्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा

प्रशिक्षण के बाद आइआइटी दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा संयुक्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आइआइटी दिल्ली को प्रत्येक कोर्स के लिए प्रति विद्यार्थी 18 हजार 900 रुपये का भुगतान तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के द्वारा भारत सरकार की संकल्प योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम अवकाश पर दोपहर तीन बजे से आठ बजे और दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा। इस संबंध में शुक्रवार को एक वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें आइआइटी दिल्ली द्वारा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.