मध्‍य प्रदेश की विक्रमादित्‍य योजना से मिल रही छात्रों को मदद, ऐसे करें आवेदन

Updated on 11-09-2023 01:08 PM

 भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने गरीब सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए विक्रमादित्य स्कॉलरशिप योजना बनाई है। यह योजना मध्यप्रदेश के होनहार सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए है। वह सामान्य वर्ग के बच्चे जो 12वीं में 60 प्रतिशत नंबरों से पास हुए हों और आगे भी पढ़ना चाहते हैं, लेकिन गरीबी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे सामान्य वर्ग के बच्चों को विक्रमादित्य स्कॉलरशिप से 2500 हजार रुपए हर साल दिये जाते हैं।

विक्रमादित्य स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सामान्य वर्ग के बच्चे कर सकते हैं। हर साल आवेदन करने के लिए एक तिथि तय की जाती है। उसी के अनुसार सामान्य वर्ग के छात्र आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। विक्रमादित्य स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य गरीबी से जूझ रहे सामान्य वर्ग के छात्रों की पढ़ाई में मदद करना है, जिससे वह अपने सपनों को पढ़-लिखकर पूरा कर सकें।


सरकार यह योजना क्यों लेकर आई?

सामान्य वर्ग के बच्चे 12वीं की पढ़ाई गरीबी के कारण ना छोड़ दें, इसलिए सरकार विक्रमादित्य छात्रवृत्ति योजना 2023 लेकर आई है। सामान्य वर्ग के गरीब बच्चे 12वीं के बाद पढ़ाई जारी रख सकें, इसलिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के लिए वह ही सामान्य वर्ग का छात्र आवेदन कर सकता है, जो 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ है। इस योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार हर साल 2500 रुपए की स्कॉलरशिप देती है।


कौन विक्रमादित्य योजना का बन सकेगा पात्र

आवेदन करने वाला सामान्य वर्ग का होना चाहिए।

आवेदन करने वाला मध्यप्रदेश का ही निवासी होना चाहिए

आवेदन करने वाले के 12वीं में 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए।

आवेदन करने वाले के अभिभावक की सालाना आया स्नातक के लिए 54 हजार रुपए और उच्च शिक्षा के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए।

आवेदन करने वाला छात्र शासकीय व सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय के स्नातक कक्षा में पढ़ने वाला होना चाहिए।


विक्रमादित्य स्कॉलरशिप के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

फोटोग्राफ

कक्षा 10वीं की मार्कशीट

पिछली दी हुई परीक्षा की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र

अभिभावक का आय प्रमाण पत्र

बैंक की पासबुक

मूलनिवास प्रमाण पत्र

विक्रमादित्य स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान समग्र आईडी, कॉलेज कोड, कॉर्स/ब्रांच कोड, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और आईएफसी कोड देना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.