मतगणना से पहले तक सभी जिलों में दिन में दो बार होगा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Updated on 23-11-2023 01:11 PM

भोपाल । विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना होगी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को उम्मीदवार या उनके अधिक़ृत अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र लाया जाएगा। मतगणना के पहले तक प्रतिदिन दो बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण होगा। बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन और विदिशा की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

मतदान के बाद प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में उम्मीदवार या उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में ईवीएम और वीवीपैट को रखा गया। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन स्वयं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें। बुधवार को वे स्वयं रायसेन और विदिशा पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात हैं। 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मतगणना के दिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम को निकालकर मतगणना स्थल पर लाया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.