बाणगंगा हादसे के बाद सख्ती:स्कूल बसों की फिटनेस रिपोर्ट नहीं देने वालों से अब सड़क पर निपटेगी पुलिस

Updated on 20-05-2025 11:41 AM

बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस हादसे के बाद स्कूल-कॉलेज खुलने से पहले बसों की सुरक्षा और फिटनेस पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब सभी शैक्षणिक बस ऑपरेटरों को स्कूल खुलने के एक हफ्ते पहले तक बसों की फिटनेस रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की टीमें स्कूल-कॉलेज जाकर दस्तावेजों की फील्ड चेकिंग करेंगी।

सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल-कॉलेज के प्रतिनिधि और बस संचालकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा- बच्चों की सुरक्षा से कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक घंटे चली बैठक में भोपाल के 90 स्कूल-कॉलेजों के प्रतिनिधि और बस ऑपरेटर शामिल हुए।

ट्रैफिक पुलिस ने पीपीटी के माध्यम से शैक्षणिक वाहनों की स्थिति, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कहा कि गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर सड़क पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पीपीटी से बताए सुप्रीम कोर्ट के 18 मापदंड...

{बसों का फिटनेस और बीमा हो। {ड्राइवर के पास हैवी व्हीकल लाइसेंस और 5 साल का अनुभव हो। {साल में दो बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइवर को हटाया जाए। {एक बार भी ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने या खतरनाक ड्राइविंग के दोषी ड्राइवर को हटाना जरूरी। {बसों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य हो।

हर बस में आगे और पीछे कैमरा लगा हो। {निर्धारित सीटों से ज्यादा बच्चे न बैठाए जाएं। {बस का रंग पीला हो। {बस के आगे-पीछे ‘स्कूल बस’ लिखा हो। {किराए की बस हो तो ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ हो। {जीपीएस सिस्टम चालू हो। {हर बस में फर्स्ट एड बॉक्स हो। {खिड़कियों में हॉरिजॉन्टल ग्रिल लगी हो। {अग्निशमन यंत्र हो। {बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर लिखा हो। {दरवाजों पर सुरक्षित सिटकनी हो। {बैग रखने की व्यवस्था सीट के नीचे हो।

बच्चों को छोड़ने और लेने के समय बस में एक जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद रहे। छात्राएं हों तो महिला स्टाफ जरूरी। बस से आने-जाने वाले विद्यार्थियों का नाम, पता, ब्लड ग्रुप और स्टॉप की सूची ड्राइवर के पास होनी चाहिए।

बसों में सफर कर प्रबंधन को खुद करना होगा सुरक्षा ऑडिट

स्कूल शुरू होने से एक हफ्ते पहले सभी बस संचालकों को ट्रांसपोर्ट अधिकारी नियुक्त कर बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइवर की स्क्रीनिंग और ओरिएंटेशन कराना होगा। इसके बाद संयुक्त प्रमाण पत्र तैयार कर प्रशासन को सौंपना होगा। नशे के आदी ड्राइवर या कंडक्टर को नौकरी पर नहीं रखा जाएगा। प्रबंधन को समय-समय पर बसों में सफर कर खुद सुरक्षा ऑडिट करना होगा।

215 बसों की चेकिंग, 41 पर एमवी एक्ट की कार्रवाई... 

सोमवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने भी चालानी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान 19 स्थानों पर करीब 215 शैक्षणिक, यात्री बसों की चेकिंग हुई। इनमें 41 बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान 31 मई तक जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.