यूएई में फिर लौटी तूफानी बारिश, दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, स्कूल और ऑफिस बंद, लोगों को घरों में रहने का आदेश

Updated on 03-05-2024 01:38 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते गुरुवार को दुबई में मौजूद दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसके साथ ही कई फ्लाइट देरी से उड़ने पर मजबूर हुईं। दुबई में प्रशासन ने छात्रों और काम करने जाने वाले लोगों को घर पर रहने को कहा है। दो सप्ताह पहले यूएई और आसपास इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जिसके चलते यूएई और पड़ोसी देश ओमान में बाढ़ आ गई थी। उस दौरान दुबई एयरपोर्ट समेत शहर के पॉश इलाकों में पानी भर गया था। बारिश और बाढ़ के चलते यूएई में 4 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पड़ोसी ओमान में 19 लोग मारे गए थे। अब एक बार फिर बारिश और तूफान की वापसी ने लोगों को डरा दिया है।

दो महीने के बराबर बारिश

बारिश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें तेज हवाओं के साथ सड़कों पर भारी बारिश होती दिख रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमक रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि बारिश दो सप्ताह पहले जितनी तेज नहीं है लेकिन 12 घंटे के अंदर दुबई में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो आमतौर पर अप्रैल और मई में होने वाली बारिश के दोगुने से भी ज्यादा है। एक अन्य अमीरात अबू धाबी में 24 घंटों में 34 मिलीमीटर बारिश हुई, जो अप्रैल और मई की औसत बारिश से चार गुना अधिक है।

बाढ़ से लिया दुबई ने सबक

पिछली बारिश के चलते आई बाढ़ से दुबई ने सबक लिया है और इस बार उसकी तैयारियां साफ नजर आईं। बारिश से एक दिन पहले ही मजदूरों ने सड़कों पर नालियां खोली थीं। शहर में मोबाइल फोन पर व्यापक रूप से आपातकालीन सूचनाएं भेजी गईं और लोगों को घर पर ही रहने की चेतावनी दी गई। बाढ़ की आशंका वाले घाटी के इलाकों की सड़कें बंद कर दी गईं, जबकि लोगों को पहाड़ी, रेगिस्तानी और समुद्री इलाकों से दूर रहने को कहा गया।

जलवायु परिवर्तन है वजह

यूएई के रेगिस्तानी इलाकों में भारी बारिश होना सामान्य नहीं है। वैज्ञानिकों ने दो सप्ताह पहले हुई रिकॉर्ड बारिश को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है। वर्ल्ड वेधर एट्रिब्यूशन पहले के तहत 21 वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि दोनों देशों में अत्यधिक वर्षा के लिए जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। अध्ययन में पाया गया है कि बिना ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के बारिश में 10 से 40 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि नहीं हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
Advt.