नौतपा में एमपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:30 से 50Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार; इंदौर-उज्जैन में भी गिरेगा पानी

Updated on 27-05-2025 12:22 PM

इस बार नौतपा में भीषण गर्मी की बजाय तेज आंधी और बारिश वाला मौसम है। लगातार दूसरे दिन इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, रात में 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मंगलवार को भी इंदौर-उज्जैन समेत 30 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 30 से 50Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

2024 में 38 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा था इस बार नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को प्रदेश के 4 शहर- नौगांव में 41.6 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री और दमोह में पारा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। यदि पिछले साल नौतपा के दूसरे दिन 26 मई की बात करें तो 38 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक था। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, शाजापुर में 46.6 डिग्री, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 46.5 डिग्री, गुना-सागर में 46.2 डिग्री, खजुराहो-सीहोर में 46 डिग्री, आंवरी में 45.7 डिग्री, ग्वालियर में 45.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.5 डिग्री, भोपाल में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री, खंडवा में 45.1 डिग्री, शिवपुरी, खरगोन और नौगांव में 45 डिग्री दर्ज किया गया था।

लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.