MP में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, भोपाल और बुरहानपुर में तनाव; कई गिरफ्तार

Updated on 09-09-2025 05:27 PM

,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर रीजन के बुरहानपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटनाएं हुईं। दूसरे समुदाय के असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के बाद दोनों स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की पहचान की जा रही है।

भोपाल घटना

भोपाल के गौतमनगर थाना क्षेत्र के आरिफ नगर में सोमवार शाम गणेश विसर्जन जुलूस आरिफ मस्जिद के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पीछे से जुलूस पर पथराव कर दिया। इसमें झांकी में स्थापित गणेश प्रतिमा खंडित हो गई, जिससे श्रद्धालुओं का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने डीआईजी बंगला चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। हालात बिगड़ने पर घटनास्थल और चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

बुरहानपुर घटना

बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव में रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालु एक स्थान पर हनुमान चालीसा पाठ कर रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।

इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया गया कि जिस स्थान पर विवाद हुआ, उसे हिंदू पक्ष नवनाथ महाराज का स्थान मानता है, जबकि तड़वी मुस्लिम समाज उसे पीर की मजार मानकर चादर चढ़ाता रहा है। पूर्व में विवाद के चलते प्रशासन ने चबूतरे पर तार फेंसिंग कर दी थी।

स्थिति और कार्रवाई

घटना के बाद से गांव में एसटीएफ और पुलिस बल तैनात है। कई गलियों में अभी भी ईंट-पत्थर बिखरे हुए हैं और कुछ घरों में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं। पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.