हार्दिक-क्रुणाल से सौतेले भाई ने की धोखाधड़ी:बिजनेस में वैभव पंड्या ने 4.3 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated on 11-04-2024 12:42 PM

मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई (स्टेप ब्रदर) वैभव पंड्या की एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी की है। कथित तौर पर बिजनेस पार्टनरशिप में वैभव ने पंड्या ब्रदर्स के साथ लगभग 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

37 साल के वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ रुपए का हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को काफी नुकसान हुआ है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमी ऑफेंस ब्रांच ने वैभव पंड्या पर इसके संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया
वैभव के केस में पैसों का हेरफेर और पार्टनरशिप की शर्तों का उल्लंघन शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों भाईयों ने साथ मिलकर तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया था। इसमें क्रिकेटर भाइयों (क्रुणाल और हार्दिक) को 40-40 फीसदी निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था और ऑपरेशन्स भी देखने का जिम्मा भी उन्हीं पर था। प्रोफिट शेयर का बंटवारा भी ऐसे ही तय हुआ था।

बिना बताए नई फर्म बनाई, बदनाम करने की धमकी दी

वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को बताए बिना उसी बिजनेस में एक और फर्म बनाई, और इसी तरह पार्टनरशिप टर्म का उल्लंघन किया। वैभव ने खुद के प्रोफिट का हिस्सा 20 फीसदी से बढ़ाकर 33.3 परसेंट कर दिया। इस कारण, प्रॉफिट शेयर में गिरावट आई, जिससे पंड्या ब्रदर्स को 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

वैभव पंड्या ने बिना किसी को बताए पार्टनरशिप फर्म के खाते से 1 करोड़ से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। ये बात हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को समझ आ गई। फिर जब उन्होंने उससे जवाब मांगा तो उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पंड्या ब्रदर्स तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वैभव पंड्या के खिलाफ 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

हार्दिक, क्रुणाल फिलहाल IPL में हिस्सा ले रहे हैं
दोनों क्रिकेटर भाई फिलहाल IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में बिजी है, जहां हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े है।

हार्दिक के लिए पिछले कुछ महीने कठिन रहे क्योंकि वह 2023 वर्ल्ड कप के दौरान लगी टखने की चोट से उबर गए थे। इसके अलावा, MI के कप्तान के रूप में फ्रैंचाइजी को अपने फैंस से हार्दिक के विरोध का सामना करना पड़ा है। कप्तान के रूप में ऑलराउंडर की शुरुआत कठिन रही क्योंकि MI को पिछले हफ्ते अपनी पहली जीत दर्ज करने से पहले लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा, जिसमें टीम ने मुंबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.