हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपियों के संगठित नेटवर्क पता लगाएगी स्टेट एसआइटी, प्रभावित जिलों दौरा करेगी टीम

Updated on 06-05-2025 11:14 AM

भोपाल। भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना के तार प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के आइजी (ग्रामीण) अभय सिंह की अध्यक्षता में विशेष जांच दल बनाया है।

जांच दल का मुख्य लक्ष्य आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने को लेकर रहेगा। पता किया जाएगा उन्हें और किसी का संरक्षण तो नहीं मिला था। जांच टीम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पुलिस आयुक्त कार्यालय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआइजी) सीआइडी, एआइजी महिला सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक सायबर सेल को सदस्य बनाया गया है। इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा करेगी।

आदेश के अनुसार आरोपियों ने एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली गरीब लड़कियों व उनके परिजन को भय और प्रलोभन से प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक व मानसिक शोषण किया। कथित तौर पर भय, दबाव व धोखे से धर्म परिवर्तन की बात भी सामने आ रही है। एसआइटी इन सभी विषयों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

जांच में इन बिंदुओं पर होगा फोकस

  • संबंधित जिलों में हुई ऐसी घटनाओं की पहचान एवं विस्तृत जांच करना, जिनमें बालिकाओं या महिलाओं को बहलाकर, धमकाकर या प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए विवश किया गया हो।
  • घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों, संगठनों या गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करना।
  • किसी अंतरराज्यीय या विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की जांच करना।
  • सायबर एवं डिजिटल माध्यमों का विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्र करना।
  • भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.