सस्टेनेबल कोल्ड चेन सिस्टम्स फॉर विज़न-2047 पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

Updated on 19-09-2025 12:07 PM
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल, राज्य नीति आयोग, मध्यप्रदेश एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में ‘सस्टेनेबल कोल्ड चेन सिस्टम्स फ़ॉर विजन 2047’ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मत्स्य, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, राज्य आजीविका मिशन, ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल द्वारा सक्रिय सहभागिता की गयी।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य राज्य में कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी एवं वे सभी खाद्य उत्पाद एवं पदार्थों, जिनके परिवहन में कोल्ड चेन की आवश्यकता होती है, उन उत्पादों के सस्ते, सुचारु एवं टिकाऊ कोल्ड चेन समाधानों पर परिचर्चा करना तथा राज्य में इस कार्य के लिये भविष्य में की जाने वाली योजनाओ पर विचार मंथन कर शासन को सुझाव देना है।

उद्घाटन सत्र में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान संचालक श्री ऋषि गर्ग (IAS) एवं राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य में सस्ते, टिकाऊ कोल्ड चेन तंत्र की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के प्रथम सत्र में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के प्रो. शिव कुमार एवं श्री कपिल भारती द्वारा कोल्ड चेन के प्रबंधन के लिये नवीन विकसित यंत्र फ़ेस चेंज मटेरियल पर आधारित “कोल्ड चेन बॉक्स” का प्रदर्शन, विस्तृत प्रस्तुति कर उसकी उपयोगिता विषय पर जानकारी दी। सलाहकार, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन श्री हेमेंद्र माथुर ने नवीन कृषि प्रौद्योगिकी एवं नवाचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये राज्य में किसान मेला, कृषि विज्ञान केंद्र, किसानों के लिए प्रमाणिक डिजिटल कंटेंट की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पोस्ट हार्वेस्ट फसल नुक़सान को कम करने के साथ कोल्ड चेन के विभिन्न समाधानों पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित योजनाओं में संभावित समायोजन के लिये नीतिगत बदलावों एवं अवसर पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर के प्रो. पवन ने किया।

दूसरे एवं अंतिम सत्र में विभिन विभागों द्वारा अभिसरण की सम्भावनाओं एवं नीतिगत चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र का संचालन भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल के प्रो. योगेश दुबे ने किया। कार्यशाला में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर द्वारा कोल्ड चेन के प्रबंधन के लिये विकसित यंत्र फ़ेस चेंज मटेरियल पर आधारित “कोल्ड चेन बॉक्स” का प्रदर्शन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.