बहनों, किसानों और युवाओं के कल्याण पर केन्द्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Updated on 04-10-2023 12:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 4 अक्टूबर को लाड़ली बहनों और युवाओं के कौशल उन्नयन तथा 5 अक्टूबर को किसानों पर केन्द्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को विकास पर्व का आयोजन होगा,‍जिसमें प्रदेश में बड़ी संख्या में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों, लाड़ली बहना सेना के सदस्यों, जन सेवा मित्रों, पेसा मोबालाइजर्स, जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, किसान मित्रों, शौर्या दल के सदस्यों, स्वच्छता दूतों और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ा जाए। बहनों, युवाओं और किसानों से जीवंत संवाद के इन कार्यक्रमों से नगरीय निकायों के सभी वार्डों और सभी ग्राम पंचायतों को वर्चुअली जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सभी कमिश्नर्स तथा कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुरहानपुर में

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर को बुरहानपुर में होगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के आत्मनिर्भर होने तथा योजना‍के संबंध में उनके अनुभव भी साझा किए जाएं। बहनों के ऐसे प्रेरक प्रसंग कई बहनों के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी सिद्ध होंगे। बहनों से जुड़ा यह कार्यक्रम सभी गाँवों और नगरीय निकायों में उत्सवी वातावरण में मनाया जाए।

4 अक्टूबर को भोपाल में होगा कौशल उन्नयन महाकुंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 4 अक्टूबर को ही भोपाल में कौशल उन्नयन महाकुंभ होगा। इसके अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल का लोकार्पण होगा। जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा के 4 नवीन ग्लोबल स्किल पार्क का शिलान्यास तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और भिण्ड में शासकीय संभागीय आई.टी.आई का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में स्टाइपेंड भी वितरित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आई.टी., आई.टी.ई.एस., ई.एस.डी.एम. इन्वेस्टमेंट 2023 की लॉचिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम में आई.टी., इलेक्ट्रानिक्स और अन्य उद्योगों से जुड़े उद्योगपतियों को भी जोड़ा जाएगा।

5 अक्टूबर को सतना में होगा राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 5 अक्टूबर को सतना में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों को नि:शुल्क भूमि स्वामी अधिकार पत्र, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार पत्र और स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किये जाएंगे। राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ एवं रबी 2022-23 की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। किसान सम्मान निधि की दो हजार रूपए की किस्त का भी 72 लाख हितग्राहियों को अंतरण होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की जयंती पर जबलपुर पधार रहे हैं। जनजातीय सम्मान से जुड़े इस कार्यक्रम से सभी अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखंडों, पेसा पंचायतों को आवश्यक रूप से जोड़ा जाए। इसी क्रम में प्रदेशव्यापी विकास का एकीकृत कार्यक्रम 6 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न जिलों के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.