प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने डीजीपी को लिखा पत्र:भाजपा के सांसद -विधायकों पर केस , सलामी देने का आदेश वापस लें

Updated on 28-04-2025 10:40 AM

पुलिस की ओर से सांसद-विधायकों को सलामी देने के डीजीपी के आदेश को लेकर प्रदेश में राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को डीजीपी कैलाश मकवाना को पत्र लिखकर आदेश वापस लेने का आग्रह किया। पत्र में पटवारी ने लिखा है कि मप्र में भाजपा के 29 में से 9 सांसद और 163 में से 51 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कुल मिलाकर भाजपा के 31% सांसद-विधायक आपराधिक प्रकरणों में लिप्त हैं। इनमें से 16 यानी 10% पर गंभीर प्रवृत्ति के अपराध, जैसे हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण के केस चल रहे हैं। मोहन सरकार के 31 में से 12 मंत्री भी आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं। यदि पुलिसकर्मी इन्हें सलामी देंगे तो उनकी निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल उठेंगे।

पुलिस का मूल काम अपराध रोकना और अपराधों की जांच करना है। ऐसे में आपराधिक पृष्ठभूमि के नेता को पुलिस द्वारा सलामी देने से न केवल जांच प्रभावित होगी, बल्कि पुलिसकर्मी दबाव में भी आ सकते हैं। पुलिस द्वारा ऐसे नेताओं को सलामी देने से समाज में भी गलत संदेश जाएगा। इससे पुलिस की विश्वसनीयता और गरिमा कम ​होगी।

भाजपा का पलटवार...

लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का सम्मान, जनता का सम्मान होता है। कांग्रेस के नेता राजशाही, सामंतवाद या परिवारवाद के सिद्धांतों पर विश्वास रखते हैं, इसलिए उनके लिए यह समझना कठिन हो सकता है। मप्र कांग्रेस के 66 विधायकों में से 38 (58%) पर आपराधिक केस हैं। इनमें से 17 विधायक (26%) गंभीर अपराधों में लिप्त हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा नैतिकता और संवैधानिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हास्यास्पद है। - आशीष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.