रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 13-02-2023 05:36 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण स्थल का मौका-मुआयना किया। उन्होंने जिले में बनने वाले आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। श्री पटेल ने जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जो काम अब तक नहीं हुए थे, उन सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुमकिन बनाया है। जिले की यातायात समस्या को शीघ्र ही सुलझाया जायेगा। इसके लिये विभिन्न स्थलों पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हरदा में रेल यातायात संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिये नया रेलवे स्टेशन भी तैयार किया जायेगा।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। दिक्कतों से अवगत करायें, जिससे उनके निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

6 करोड़ रूपये से अधिक की सड़कों का किया भूमि-पूजन

कृषि मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा में 33 किलोमीटर की 2 सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। मंत्री श्री पटेल ने हरदा जिले के ग्राम रोलगाँव से मगरधा तक 2 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 17 किलोमीटर लम्बी सड़क और हरदा से मगरधा तक 4 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लम्बी सड़क का भूमि-पूजन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.