‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे स्टारकास्ट

Updated on 04-12-2023 03:53 PM

फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही दो दिन में 200 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।एनिमल की ताबड़तोड़ कमाई से खुश फिल्मस्टार्स ने इसका जश्न मनाया। एनिमल की पूरी टीम के साथ रणबीर और बॉबी देओल समेत फिल्म के मेकर्स भी दिखाई दिए। अनिल कपूर और भूषण कुमार भी नजर आए।

इस दौरान फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पार्टी में नजर नहीं आईं। पार्टी से बाहर निकलने के बाद बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए थे। क्योंकि ये फिल्म रणबीर और बॉबी दोनों के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। बता दें फिल्म ने 63.8 से अपनी ओपनिंग की थी। फिलहाल फिल्म की नेट इंडिया कलेक्शन 131 करोड़ हो चुकी है। वहीं बात करें वर्ल्ड कलेक्शन की तो फिल्म की कमाई 236 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

बॉबी देओल की आंखों से छलके आंसू

इस दौरान जब बॉबी टी-सीरीज के ऑफिस आए तो उनको देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। पैपराजी ने बॉबी की तारीफ की। बॉबी ने भी कहा- भगवान बहुत दयालु है। इस फिल्म के लिए बहुत प्यार मिल रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं सपना देख रहा हूं। फैंस ने बॉबी के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। गाड़ी से जाते-जाते भी बॉबी देओल को आंसू पोछते देखा गया।

'एनिमल’ बनी रणबीर की सबसे बड़ी हिट फिल्म

रणबीर ने अपने 16 साल के करियर में कुल 20 फिल्में की हैं जिनमें से 11 फिल्में फ्लॉप और 9 फिल्में हिट रही हैं। करियर के लिहाज से रणबीर के लिए एनिमल काफी अहम है। इस फिल्म में रणबीर अपनी लवर बॉय इमेज से अलग एंग्री यंग मैन के रोल में हैं। ट्रेलर में उनका खूंखार लुक देखकर फैंस हैरान है। 'एनिमल' के लिए रणबीर ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया है। रणबीर की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 236 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने पहले ही दिन 115 करोड़ कमाए थे। इस कलेक्शन के साथ रणबीर ने अपनी सभी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.