नाले पर स्टेडियम, बाउंड्री ढह गई वर्ना पिच तक पहुंच जाता पानी

Updated on 19-09-2024 10:38 AM

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट 210 करोड़ का नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में बड़ी इंजीनियरिंग खामी उजागर हुई है। जिस जगह पर स्टेडियम बनाया गया है वहां से बरसात का एक नाला निकलता है। इसे उचित ढंग से मोड़ने या अंडर ग्राउंड करने की बजाए उसको पार्किंग की बाउंड्री बनाकर रोक दिया गया। नतीजा यह हुआ कि बुधवार को जब तेज बारिश हुई तो नाला अपने मूल स्वरूप में बहने लगा। स्टेडियम की पार्किंग लबालब करने के बाद पानी ग्राउंड में घुस गया।


शुक्र है कि पिच पर नाला पहुंचता उसके पहले ही उसके बेग से स्टेडियम के दूसरी ओर बनी बाउंड्री ढह गई जिससे पानी वहां से निकलने लगा। सिर्फ 17 दिन बाद इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टी 20 भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। यदि पिच पर पानी चला जाता तो इसे फिर से बनाना संभव नहीं था। एमपीसीए सीईओ के रोहित पंडित ने कहा है कि इंजीनयरों को बुलाया है। मैच को अभी समय है, सब काम हो जाएंगे।


देखें चूक.. कैसे लगा करोड़ों के प्रोजेक्ट को पलीता


  1. मूल रूप से इस नाले की निकासी वीआइपी पार्किंग से होते हुए जनरल पार्किंग को ओर थी, लेकिन इसे नजर अंदाज करते हुए उसे सिर्फ बाउंड्री बानकर मोड़ दिया गया जो की एक बड़ी इंजीनियरिंग चूक है।

  2. अब जब-जब भी बारिश होगी पार्किंग का जलमग्न होना तय है। वीआइपी पार्किंग और खिलाड़ियों के आने जाने वाले गेट को बंद करना पड़ सकता है।
  3. सप्ताह पहले मूसलधार बारिश से पार्किंग (गेट सात-आठ के बीच) में जलभराव से पावर हाउस फूंक गया।
  4. बड़े-बड़े जनरेटर भी पावर हाउस के बाहर ही रखे हैं ऐसे में जनरेटर भी नहीं बैठ जाए तो उसे चालू नहीं किया गया है।

तेज बहाव से ढह गई बाउंड्री


उपरोक्त नाला स्टेडियम के करीब आधा किमी दूर से हाइवे क्रास करके आता है। यह नाला उंचाई से नीचे की ओर बहता है इसलिए इसका बेग काफी अधिक होता है। यही कारण रहा कि जब पूरे स्टेडियम परिसर में पानी भर गया तो नाले को निकलने की कहीं जगह नहीं मिली। इसी दौरान उसके प्राकृतिक रूट ( फ्लड लाइट टावर नंबर 5) पर बनी बाउंड्री बाल तेज बहाव से ढह गई और नाला का फ्लो पार्किंग से होते हुए हो गया।


मैं बचपन से देख रहा हूं नाला


ये स्टेडियम तो अभी बना है, मैं तो बचपन से देख रहा हूं कि बरा गांव समेत आस-पास के बारिश का पानी इस नाले (अब स्टेडियम में बने अभ्यास पिच के एरिये की बाउंड्री) से निकलकर शंकरपुर की ओर जाता रहा है। दो-चार साल से अपने यहां तेज बारिश नहीं हुई तो बड़े-बड़े लोगों ने नाले को पाट कर बड़ी-बड़ी गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग बना दी। अब पोल खुल गई। - जैसा एक कर्मचारी ने बताया


इसलिए मैच तैयारियों की बैठक स्टेडियम छोड़कर होटल में


मैच की तैयारियों को लेकर बड़ी और आफलाइन पहली बैठक मैच की आयोजन समिति के चेयरमैन व केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में शंकरपुर स्टेडियम में प्रस्तावित थी। लेकिन दो-दिन से बैठक के स्थान और समय में कई बार परिवर्तन होता रहा। अब यह बैठक होटल रेडिसन में गुरुवार दोपहर चार बजे होना सुनिश्चित हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.