कल सीएम हाउस में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:2000 लड्डू गोपाल बांटेंगे

Updated on 15-08-2025 08:49 PM

भोपाल में जन्माष्टमी पर 'श्रीकृष्ण पर्व एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकट उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास पर श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति होंगी। इस मौके पर लड्‌डू गोपाल की 2000 प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी।

रात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे। वे भगवान श्रीकृष्ण से जुडे़ 2 अन्य स्थान अमझेरा और जनापाव भी पहुंचेंगे।

इससे पहले भगवान श्रीकृष्‍ण से संबंधित स्‍थल, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, ऐतिहासिक-सांस्‍कृतिक महत्‍व के स्थलों को प्रदर्शित करते हुए राज्य सरकार ने 14 अगस्‍त को बलराम जयंती का आयोजन किया था।

गोपाल मंदिर उज्जैन : सोमनाथ का ऐतिहासिक दरवाजा लगा है उज्जैन के गोपाल मंदिर में रात में जन्माष्टमी पर्व खास रहता है। गोपाल मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर से बनी श्रीकृष्ण की अद्वितीय प्रतिमा स्थापित है। द्वारिकाधीश गोपाल मंदिर का निर्माण दौलतराव सिंधिया की पत्नी बायजा बाई ने कराया था।

गोपाल मंदिर का मुख्य दरवाजा ऐतिहासिक महत्व का है। इतिहासकारों के अनुसार, मोहम्मद गजनवी ने जब सोमनाथ मंदिर को लूटा तो वह अपने साथ मंदिर के दरवाजे भी ले गया। इन दरवाजों पर कई बहुमूल्य रत्न जड़े हुए थे। बाद में इन दरवाजों को अहमद शाह अब्दाली ने लूट लिया।

इसके बाद ये दरवाजे मराठा शासक महादजी शिंदे के पास आ गए। महादजी शिंदे ने ये दरवाजे कैसे प्राप्त किए, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। बाद में इन दरवाजों को सिंधिया राजवंश ने उज्जैन स्थित गोपाल मंदिर में लगवा दिया था।

जनापांव : परशुराम से श्रीकृष्ण ने लिया था सुदर्शन मान्यता है कि जानापांव भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। यह इंदौर के महू के पास स्थित है। जहां विनम्रता और श्रद्धा से परशुराम जी से सुदर्शन चक्र भगवान श्री कृष्ण ने प्राप्त किया था। जानापांव वो स्थान है, जहां कहा जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण 12-13 साल थे, तब परशुराम से मिलने उनकी जन्मस्थली जानापांव (इंदौर) गए थे।

वहां परशुराम ने कृष्ण को उपहार में सुदर्शन चक्र दिया। शिव ने यह चक्र त्रिपुरासुर वध के लिए बनाया था और विष्णुजी को दे दिया था। कृष्ण के पास आने के बाद यह उनके पास ही रहा।

+अमझेरा (धार) : श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण किया

मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने जिस स्थान से माता रुक्मिणी का हरण किया था, वो अमका-झमका मंदिर धार जिले के अमझेरा में स्थित है। यह मंदिर 7000 साल पुराना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मंदिर रुक्मिणी जी की कुलदेवी का था। वो यहां पूजा करने आया करती थी।

सन 1720- 40 में इस मंदिर का राजा लाल सिंह ने जीर्णोद्धार करवाया था। पौराणिक युग में इस स्थान को कुंदनपुर के नाम से जाना जाता था। रुक्मिणि वहीं के राजा की पुत्री थीं। उसके बाद मंदिर के नाम से जगह को अमझेरा नाम दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.