सामाजिक एकता एवं भाई चारा बनाने के माध्यम होते हैं खेल - उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

Updated on 25-12-2023 12:25 PM

पंडित भैयालाल शुक्ल की स्मृति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित टेनिस बाल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्ले इंडिया सुपर किंग्स जैतवारा टीम को विजेता ट्राफी एवं एक लाख रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। टूनामेंट में कोनिया इलेवन त्योंथर की टीम उप विजेता रही।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कहा कि सामाजिक एकता और भाई चारा बनाने के माध्यम खेल होते हैं। खेल एक ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला व्यक्ति भी जीतने वाले को गर्मजोशी से बधाई देता है। खेलों में हार से भी सीख लेने की जरूरत होती है और दुगने उत्साह से आगे की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में पहले से भी खेलों की गतिविधियां आयोजित होती रही हैं। अतिरिक्त संसाधन भी उमुहैया करवाकर खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे खेलों के माध्यम से भी रीवा का नाम आगे बढ़े। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि आप खेले हम सुविधाएं देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा में खेलों का माहौल है। यहां के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। तेजी से बढ़ते रीवा में वह दिन दूर नहीं जब यहां भी क्रिकेट के आईपीएल के मैच हो सकेंगे। रीवा से लगे भांटी में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड बन गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे पूज्य पिताजी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं जो 8 वर्षों से प्रतिवर्ष इसका आयोजन करते आ रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि हमारे पूज्य पिता जी का व्यक्तित्व विशाल एवं प्रभावशाली था। उनके कार्यशैली कि प्रतिष्ठा थी तथा उन्हें देने में ही संतोष मिलता था। वह त्याग की मूर्ति एवं श्रद्धा के केन्द्र थे उनके पुण्य प्रताप से ही मुझे जीवन में सफलतायें मिल रही हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि पंडित भैयालाल शुक्ल की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एक अच्छा कार्य है। स्वर्गीय श्री शुक्ल ने हमेशा लोगों की तन, मन, धन से मदद की।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें आराध्य जायसवाल को सायकिल तथा दिलीप प्रजापति को क्रिकेट किट का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, समाजसेवी राजेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, शिवदत्त पाण्डेय, रविकांत द्विवेदी, चंदूलाल खुशलानी सहित आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.