स्पिनर का रहेगा जलवा और बल्ले से होगा कमाल, पहले सेमीफाइनल में कैसी होगी ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच

Updated on 26-06-2024 02:14 PM
त्रिनिदाद: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। उसने अपने सभी 7 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के टरूबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम पर 26 जून को खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 27 जून की सुबह 6 बजे शुरू होगा।

कैसी होगी ब्रायन लारा अकादमी की पिच रिपोर्ट?

इस टी20 वर्ल्ड कप में काफी कम ऐसे मैदान पर जहां रनों की बरसात देखने को मिल रही है। ब्रायन लारा स्टेडियम पर भी बड़े स्कोर नहीं बने हैं। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां 150 का टारगेट डिफेंड कर लिया था। इसके अलावा बाकी तीन मैच छोटी टीमों के रहे हैं। हालांकि इस मैदान पर पिछले साल के अंत में इंग्लैंड ने 267 रन ठोक दिए थे। इसके बावजूद सेमीफाइनल मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद नहीं है।


ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी पिच पर स्टेट्स एंड रिकॉर्ड


  • कुल मैच- 11
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती- 4
  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती- 7
  • पहली पारी का औसत स्कोर- 135
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर- 122
  • सबसे बड़ा स्कोर- 267/3, इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
  • सबसे कम स्कोर 40, युगांडा vs न्यूजीलैंड

टरूबा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बारिश से सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि बादल छाए रहने की उम्मीद है। खेल स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे से रात 12 बजे तक खेला जाना है। बिना किसी रुकावट के मैच होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पूर्वानुमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। मैच के दौरान औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें बारिश की संभावना 9 से 14 प्रतिशत तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.