करीला मेला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान: राज्यमंत्री श्री यादव

Updated on 04-02-2023 04:59 PM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार को करीला धाम मंदिर परिसर, अशोकनगर के मीटिंग हॉल में करीला मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी रंगपंचमी पर 11 से 13 मार्च तक लगने वाले तीन दिवसीय करीला मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएँ कराई जाएं।

राज्यमंत्री श्री यादव ने निर्देश दिए कि मेला मंदिर परिसर तथा मेला परिसर में शराब पूर्णत: प्रतिबंधित रखी जाए। उन्होंने कहा कि करीला माता मंदिर विशेष आस्था का केंद्र है, आस्था के साथ किसी भी असामाजिक तत्वो को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाए।

राज्यमंत्री श्री यादव ने मेला व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वालंटियर्स को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही। उन्होंने सफाई व्यवस्था, सड़क, वाहन पार्किंग, विद्युत आपूर्ति , सुरक्षा व्यवस्था और करीला मेला परिसर तथा परिक्रमा मार्ग में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती आर उमामहेश्वरी ने तीन दिवसीय करीला मेला की तैयारियों के संबंध में अब तक की गयी कार्यवाहियों और आगामी व्यवस्थाओं तथा दिये गये निर्देशों की पूर्ति हेतु योजना की जानकारी दी। बैठक में मेला आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी एवं करीला मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.