साउथ अफ्रीकी पेसर लिजाद विलियम्स दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

Updated on 08-04-2024 01:26 PM

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वे इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं। इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देकर IPL से सीजन शुरु होने के पहले ही हट चुके थे। 25 साल के ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में 4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

लिजाद विलियम्स को टीम ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में शामिल किया है।

विलियम्स ने टी20 क्रिकेट में 106 विकेट लिए
साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से, विलियम्स ने दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका की ओर से खेला है। इसके अलावा अपने करियर में लिजाद विलियम्स ने कुल 83 मैच खेले है,जिसमें उन्होंने 106 विकेट लिए।

SA20 लीग में चौथे टॉप विकेटटेकर
SA20 लीग में लिजाद विलियम्स चौथे टॉप विकेट टेकर थे। इसी साल फरवरी में हुई लीग में विलियम्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 9 मैच में कुल 15 विकेट लिए थे।

वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे विलियम्स
लिजाद विलियम्स भारत में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा थे। विलियम्स ने वर्ल्ड कप में केवल एक मैच खेला। इस इकलौते मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.