सौरव गांगुली ने यूट्यूबर पर ठोका साइबरबुलिंग और मानहानि का मुकदमा

Updated on 19-09-2024 11:10 AM
नई दिल्ली: कोलकाता में हाल ही में हुए आरजी कर कांड के बाद पूरे देश में तहलका मचा हुआ है। दरअसल, एक महिला डॉक्टर के रेप और उनके मर्डर के केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली ने भी बयान दिया था, जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया था। वहीं अब इसी सिलिसले में एक यूट्यूबर मृणमय दास ने भी सौरव गांगुली को लेकर वीडियो शेयर किया और उनको टारगेट किया। हालांकि अब गांगुली ने इस यूट्यूबर के खिलाफ कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम विंग में मामला दर्ज किया है। उन्होंने साइबरबुलिंग और मानहानि की शिकायत की है। यह शिकायत ईमेल के जरिए सौरव गांगुली की सेक्रटेरी तानिया भट्टाचार्य ने की है।

शिकायत दर्ज कराते हुए ईमेल में क्या लिखा गया?

तानिया भट्टाचार्य द्वारा शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा गया कि, 'मैं आपके ध्यान में एक साइबरबुलिंग और मानहानि के मामले पर लाना चाहती हूं, जिसमें एक व्यक्ति का नाम मृण्मय दास है। इस व्यक्ति ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जो सौरव गांगुली को निशाना बनाता है, जिसमें अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।

उन्होंने ईमेल में आगे लिखा, 'वीडियो का कॉन्टेक्स्ट न केवल गांगुली पर हमला है बल्कि हर व्यक्ति के हकदार सम्मान और गरिमा का भी उल्लंघन करता है। हम इस मामले में आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं और कृपया दास के खिलाफ इस तरह से गांगुली को बदनाम करने और धमकाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। हमें विश्वास है कि साइबर विभाग इस मुद्दे को हल करने के लिए शीघ्र और आवश्यक कदम उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि न्याय मिले।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.