मध्य प्रदेश में डायल 112 से जल्द ही एयर एंबुलेंस भी बुला सकेंगे

Updated on 06-09-2025 12:49 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में वन नेशन-वन इमरजेंसी नंबर डायल-112 अब तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी बुनियादी सेवाओं से जुड़ा हुआ है, लेकिन अब इसमें सीएम एयर एंबुलेंस सेवा को भी जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल से गंभीर मेडिकल इमरजेंसी में केवल 112 डायल करने पर मरीज को एयर एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

इससे खासकर दूरस्थ इलाकों और प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की जान बचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा स्टेट कमांड सेंटर एनएचएआई एंबुलेंस और आरबीआई करेंसी चेस्ट सेवा को भी डायल-112 से जोड़ने का प्लान तैयार कर रहा है। नेशनल हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों में कॉल करते ही नजदीकी हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी। जीपीएस से लैस इन एंबुलेंसों को कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जाएगा और कालर को लगातार अपडेट मिलेगा।

आपातकालीन सेवाओं की पहुंच होगी मजबूत

डायल-112 के माध्यम से जल्द ही आरबीआइ करेंसी चेस्ट सेवा भी इंटीग्रेट की जाएगी। इसका उद्देश्य नकदी से जुड़े अपराधों, कैश वैन पर हमले या करेंसी चेस्ट में किसी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित मदद सुनिश्चित करना है। इस योजना से प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और सुरक्षा प्रणाली दोनों मजबूत होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.