हार्दिक पंड्या के साथ तो गजब हो गया, लाइव मैच में भारत नहीं, इस टीम का खिलाड़ी बता दिया

Updated on 04-06-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना झेल रहे कप्तान हार्दिक पंड्या फिलहाल अमेरिका में हैं और टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी में मोर्चा संभालने को तैयार हैं। इस बीच उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलगाव की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा। इस बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी ग्रुप सी गेम के स्टार स्पोर्ट्स के पोस्ट-मैच कवरेज के दौरान एक हास्यास्पद गलती में हार्दिक पांड्या की तस्वीर रोस्टन चेस के ऊपर दिखाई दिया।

रोस्टन चेस द्वारा नाबाद 42 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाने के बाद दर्शक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज की जगह हार्दिक पंड्या की तस्वीर देखकर चौंक गए। इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने ब्रॉडकास्टर की खूब मौज ली। यूजर्स को हार्दिक पंड्या की तुलना कैरेबियाई जीवनशैली से करने का मौका लिया। खास तौर पर हार्दिक के भाई क्रुणाल की एक क्लिप वायरल हुई जिसमें उन्होंने उनकी तुलना कैरेबियाई से की थी।

यूट्यूब सीरीज 'व्हाट द डक' के सीजन 3 से लिए गए क्लिप में क्रुणाल मजाक करते हुए कहते हैं- अगर आप हार्दिक की बचपन की तस्वीर देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह बच्चा कैरेबियाई है, भारतीय नहीं। हार्दिक पंड्या की कैरेबियाई शक्ल के बारे में सौरव गांगुली ने भी यूट्यूब पर ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के एक एपिसोड में बात की थी।

पूर्व भारतीय कप्तान ने 2018 के एक वीडियो में पांड्या के बारे में कहा- मैं दूसरे दिन हार्दिक पंड्या से मिला, ऐसा लगा कि वह जमैका में जन्मे हैं। वह बड़ौदा से नहीं हो सकते! बता दें कि 2024 टी20 विश्व कप के लिए उप-कप्तानी बरकरार रखने के बाद टीम इंडिया को महत्वपूर्ण संतुलन प्रदान करने की जिम्मेदारी पंड्या पर है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच में 23 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली और एक विकेट भी चटकाया। भारत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए दूसरे टी20 विश्व कप खिताब के लिए अपनी खोज की शुरुआत करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.