एटीएम काटकर लूट का प्रयास करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार, गोवा जाकर अय्याशी करने की फिराक में थे

Updated on 28-09-2024 12:11 PM
भोपाल। अयोध्या बायपास रोड के नरेला शंकरी तिराहे स्थित कैनरा बैंक एटीएम में लूट का प्रयास करने वाले छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपितों ने 20 सितंबर की देर रात एटीएम को काटकर उसमें रखे रुपयों को लूटने का प्रयास किया था। वारदात से पहले उन्होंने ऑटो से घूमकर इलाके की रेकी भी की थी। वे एटीएम तोड़ने में सफल हो पाते, उससे पहले ही उन्हें पुलिस वाहन का सायरन सुनाई दे गया। सायरन सुनकर वे घबरा गए और मौके से भाग निकले थे। सीसीटीवी देखने परअगले दिन सुबह पुलिस को लूट के प्रयास की जानकारी मिली थी। इसके बाद बैंक मैनेजर रितिका कुमारी की शिकायत पर अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की थी।

ऐसे मिला सुराग

लूट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाईं और आरोपितों की तलाश की। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर नजर आया। इससे पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते थे, इसलिए एटीएम लूटने का प्रयास किया। एटीएम लूटने के बाद उनका पहले गोवा घूमने जाने और अय्याशी करने का प्लान था। पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त ऑटो, सब्बल, गैंती, कटर, रॉड के साथ ही बूथ से तोड़ा गया अलार्म और अन्य सामान जब्त किया गया है।

ऐसे की थी वारदात

सभी आरोपी ऑटो में सवार होकर एटीएम पर पहुंचे थे। तीन आरोपी बूथ के भीतर जाकर एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने लगे। जबकि बाकी तीन बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही एटीएम के अंदर मौजूद एक युवक बाहर खड़े नाबालिग से लगातार मोबाइल पर बातचीत कर बाहर की स्थिति के बारे में जानकारी लेता रहा। बदमाशों ने तीन बार बूथ के बाहर आना-जाना किया था। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस वाहन का सायरन सुनकर वह बाहर खड़ी एक कार की आड़ में छिप गए थे। उसके बाद ऑटो में बैठकर भाग निकले थे।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में नंदलाल सिंह उर्फ गोलू उर्फ अज्जू उर्फ बड़े (22)ग्राम बबेरू थाना बिसंडा जिला बांदा, उत्तर प्रदेश, अंकित आर्या उर्फ गप्पे (18)निवासी हजीरा ग्वालियर, रवि अहिरवार (21)निवासी ग्राम रतनपुर थाना सलामतपुर जिला रायसेन, रोहित पंथी (25) निवासी मऊरानीपुर झांसी उत्तर प्रदेश , अमन पंथी (22) निवासी मऊरानीपुर झांसी उत्तर प्रदेश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपित विजय नगर, चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया इलाके में रह रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.