विजय शाह केस में SIT आज तीसरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Updated on 13-08-2025 01:58 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बुधवार, 13 अगस्त को अपनी तीसरी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है। यह मामला ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया को देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह द्वारा की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।

मंगलवार को दिल्ली में संसद भवन परिसर में विजय शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके बाद मीडिया से बातचीत की, इस दौरान विजय शाह भी उनके आसपास मौजूद थे। माना जा रहा है कि विजय शाह इस मामले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी सफाई देने दिल्ली पहुंचे हैं।

18 अगस्त को सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 अगस्त को होगी। इससे पहले 28 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विजय शाह के सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर कड़ी टिप्पणी की थी। उसी दिन की सुनवाई से पहले विशेष जांच टीम ने विजय शाह के बयान भी दर्ज किए थे। SIT यह जांच कर रही है कि शाह का वीडियो असली है या नहीं और उन्होंने सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी क्यों की।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.