सिंगर मीका सिंह भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले:देर रात स्टूडियो X O में किया था परफॉर्मेंस; सीएम ने शॉल उड़ाकर की भेंट

Updated on 08-09-2025 02:12 PM

मशहूर गायक और पार्टी किंग मीका सिंह रविवार रात भोपाल पहुंचे और डीबी सिटी मॉल के चौथे फ्लोर पर बने स्टूडियो X O के स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्य प्रदेश में आने पर स्वागत किया और शॉल उड़ाकर उनसे सौजन्य भेंट की।

मीका ने गाया- भोपाल न सोया सारी रात

रविवार को शो के दौरान मीका दर्शकों को पंजाबी अंदाज में “सतश्री काल भोपाल! कहकर रूबरू हुए और धमाकेदार अंदाज में “दमा दम मस्त कलंदर” गाने से शुरुआत की। पहले ही गाने पर डांस फ्लोर थिरक उठा और जब मीका ने “सावन में लग गई आग” छेड़ा, तो पूरा क्लब झूम उठा।

इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में “भोपाल न सोया सारी रात” गाकर माहौल को और गरमा दिया। पार्टी का जोश तब और बढ़ा जब मीका ने “भोपाल का मौसम बदलेगी” और “लैला तेरी ले लेगी” सुनाया। भीड़ हूटिंग और तालियों से गूंज उठी। फैशन-लवर्स और युवाओं ने देर रात तक डांस फ्लोर पर थिरकते हुए इस म्यूजिक नाइट को मिनी फेस्टिवल में बदल दिया।

मीका ने ऑडियंस से कनेक्ट होते हुए कहा “आप सब सूरमा भोपाली हो और आज की ये रात आप सबके नाम… लव यू भोपाल!” लेट नाइट तक चली इस पार्टी में मीका ने अपना लेटेस्ट ट्रैक “लवर बॉय” भी सुनाया। क्लब की ग्लिटरिंग लाइट्स, डीजे NKD का हाई-वोल्टेज म्यूजिक और मीका का चार्म मिलकर इस शो को यादगार बना गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.