एमपी की ईवीएम से होंगे सिक्किम के स्थानीय निकाय चुनाव:400 ई‌वीएम किराए पर देने हुआ एमओयू, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, छग के साथ हो चुका

Updated on 12-12-2025 11:55 AM

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ईवीएम शेयरिंग पॉलिसी के अंतर्गत किराए पर राज्य निर्वाचन आयोग सिक्किम को 400 ईवीएम उपलब्ध कराएगा। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को आयोग पहले ही ईवीएम और बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट किराए पर दे चुका है और जम्मू कश्मीर के साथ भी एमओयू हो चुका है। इन राज्यों में चुनाव के बाद वहां के राज्य निर्वाचन आयोग एमपी के राज्य निर्वाचन आयोग को सुरक्षा के साथ ईवीएम और बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट वापस करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह और सचिव सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग ग्लोरिया नामचू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि ईवीएम शेयरिंग के मामले में मध्यप्रदेश पॉयनियर स्टेट है। उन्होंने बताया कि ईवीएम शेयरिंग पॉलिसी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को ईवीएम किराये पर दी जा चुकी हैं। इसी तरह जम्मू-कश्मीर एवं महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन को भी ईवीएम किराये पर देने के लिये एमओयू हो चुका है। अन्य राज्यों के साथ भी एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी को-ऑपरेटिव फेडरेलिजम का बेहतर उदाहरण है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र को दे चुके

श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि एमओयू से सिक्किम और मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के बीच संबंध और सुदृढ़ होंगे। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2014-15 में स्थानीय निर्वाचन में ईवीएम का उपयोग शुरू किया गया था। ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने में सहूलियत होने के साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहती है। सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ को 2 हजार ईवीएम और महाराष्ट्र को 25 हजार कंट्रोल यूनिट और एक लाख बैलेट यूनिट किराये पर दी गयी हैं।

सचिव सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग नामचू ने इस एमओयू पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ईवीएम शेयरिंग पॉलिसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी सिक्किम जैसे छोटे राज्यों के लिये बहुत उपयोगी है। नामचू ने कहा कि इससे राज्यों का आर्थिक बोझ कम होगा और सरलता से स्थानीय चुनाव कराये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपयोग की जा रहीं निर्वाचन की अन्य नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी मिलेगी, जिसका उपयोग सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग करेगा।

एक कंट्रोल यूनिट का 400 और बैलेट यूनिट का 200 रुपए किराया

ईवीएम को किराये पर देने के लिये प्रति कंट्रोल यूनिट 400 एवं प्रति बीयू 200 रुपये की दर तय है। किराये की राशि अग्रिम रूप से ली जाती है। ईवीएम के परिवहन का पूरा व्यय राज्य निर्वाचन आयोग सिक्किम वहन करेगा। ईवीएम मशीन आवश्यक सुरक्षा के साथ ले जानी होगी एवं निर्वाचन के बाद स्वयं ही मध्यप्रदेश के संबंधित जिलों में जमा करानी होगी। इस दौरान सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव राजेन राय और उप संचालक टीटी लेपचा, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय, मुकुल कुमार गुप्ता (प्रभारी ईवीएम शाखा मप्र राज्य निर्वाचन आयोग), सुतेश शाक्य, संजू कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.