सद्ज्ञान की सार्थकता उसका आचरण में पालन : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 15-02-2023 05:09 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सद्ज्ञान की सार्थकता उसका आचरण में पालन है। उत्कृष्ट प्रशासन के लिए आत्म-नियंत्रण ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवान होना पर्याप्त नहीं है। नि:स्वार्थ सेवा भावना और वंचितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी भलाई में ज्ञान के उपयोग में ही उसकी सार्थकता है।

राज्यपाल श्री पटेल आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री पटेल ने कार्यक्रम में भोपाल से भेजे जाने वाले 5 यात्रा दलों को शिव ध्वज और कलश प्रदान कर यात्रा की शुभकामनाएँ दी। शिव संदेश यात्रा को शिव ध्वज दिखा कर रवाना किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए स्वयं पर नियंत्रण होना पहली आवश्यकता है। अच्छे प्रशासन के लिए प्रशासक को लोभ, क्रोध, भय और मोह से मुक्त होना चाहिए। दूसरों को स्वयं के सदाचार के द्वारा प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रचनाओं में सबसे शक्तिशाली कृति मानव है। मानव को बोलने, सुनने और समझने की जो असीम शक्तियाँ प्रकृति ने दी हैं। वह दूसरों की सेवा के लिए ही हैं। इसीलिए दूसरों की भलाई के लिए किए गए कार्यों से असीम आत्मिक आनंद और आत्म-संतोष की अनुभूति होती है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपनी विनम्र पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि 45 वर्षों की उनकी राजनैतिक जीवन यात्रा माता-पिता के द्वारा दिए गए वंचितों की मदद के संस्कारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि शायद यही कारण है कि गरीबी और अभावों वाले जीवन के बावजूद वह संवैधानिक पद तक पहुँच सके हैं।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू के सेवा प्रभाग के संयोजक बी.के. हरीश भाई ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रशासकों को स्वयं पर शासन करने की कला बतायी जाती है। सेवा की भावना जगाई जाती है। कार्य को निमित्त भाव के साथ करना सिखाया जाता है। इससे प्रशासक की कंट्रोलिंग और रूलिंग पावर मजबूत होती है। संस्थान निदेशिका बी.के. अवधेश दीदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। राज्यपाल के सम्मान पत्र का वाचन किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह ने जीवन की समग्रता के लिए आध्यात्मिकता की महत्ता पर प्रकाश डाला और अतिथि, आयोजकों का आभार माना। संचालन बी.के. रीना दीदी ने किया।                     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.