अप्रैल 2024 से शुरू होगी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग, 2 ए-लिस्टर एक्ट्रेसेस की तलाश जारी

Updated on 16-12-2023 02:43 PM

हिट फिल्म मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नं 1 के बाद वरुण धवन फिर एक बार पिता डेविड धवन के साथ काम करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है, जिसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू की जाएगी। फिल्म में वरुण के अलावा भी 2 हीरो और 2 बड़ी एक्ट्रेसेस होने वाली हैं।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन ने डेविड धवन की फिल्म साइन कर ली है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि डेविड धवन पिछले कुछ महीनों से एक अच्छे आइडिया की तलाश में थे। अब फाइनली उन्हें एक आइडिया पसंद आ गया है, जिसकी कहानी के लिए वो बेटे वरुण धवन को कास्ट कर चुके हैं। वरुण धवन की ये अपकमिंग फिल्म लव स्टोरी, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी होगी।

इस फिल्म को अजब प्रेम की गजब कहानी, रेस, रेस 2, भूत पुलिस और मैरी क्रिसमस जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके रमेश तौरानी ही प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म टिप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश की कुछ चुनिंदा लोकेशन पर होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2024 से शुरू होगी।


फिल्म के लिए 2 बड़ी एक्ट्रेसेस की तलाश जारी है

फिल्म में वरुण धवन की कास्टिंग के बाद अब 2 ए-लिस्टर्स एक्ट्रेसेस की कास्टिंग बची हुई है। इस फिल्म में वरुण के साथ 2 अन्य हीरो भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को अगले साल के आखिर में या 2025 के शुरुआती महीनों में रिलीज किया जा सकता है।

वरुण धवन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग अनटाइटल फिल्म वरुण धवन-18 की तैयारी में लगे हुए हैं, जो 31 मई 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को मुराद खेतानी और एटली मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास सिटाडेल इंडिया भी है, जिसकी अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। पिछली फिल्मों की बात करें तो वरुण आखिरी बार अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म बवाल में नजर आए हैं। वहीं उनकी आखिरी थिएट्रिकल रिलीज फिल्म भेड़िया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.