शिवराज का घोषणा, ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार, मिलेगा प्रमाण पत्र

Updated on 23-08-2023 12:37 PM

भोपाल। राजधानी में सीखो कमाओ योजना के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान सीएम शिवराज ने घोषणा की कि सरकार राजधानी में संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बना रही है। जहां सरकार अब प्रदेश के 6 हजार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्लोबल स्किल पार्क में 6,000 बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। मॉडल आईटीआई में ट्रेनिंग दी जा रही है। मध्य प्रदेश में 3,500 से अधिक स्टार्टअप हैं। 3 लाख बेटे-बेटियों को हम स्वरोजगार के लिए ऋण देते हैं।

सरकार द्वारा दिया जाएगा प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखो कमाओ योजना के द्वारा आपको नवीनतम तकनीक और प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा प्रमाणन मिलेगा।

अब तक 60 हजार पदों पर हुई भर्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में 1 साल में 60 हजार पदों पर सरकारी भर्ती पूरी कर ली गई है और 40 हजार पदों पर भर्ती जारी है। लेकिन सभी को सरकारी नौकरी दिया जाना संभव नहीं है। इसलिए हमने सीखो कमाओ योजना बनाई है। स्वरोजगार, इसके लिए हमारी सरकार ने उद्यम क्रांति योजना बनाई है जिसमें एक लाख से लेकर 50 लाख तक का ऋण मिलता है।

क्‍या है सीखो कमाओ योजना?

सीखो कमाओ योजना के तहत सरकार द्वारा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, इस दौरान सरकार युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी देगी। ट्रेनिंग के बाद युवाओं को इसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान युवा विभिन्‍न कंपनियों और प्रतिष्ठानों में कार्य करेंगे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवा उसी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.