बड़ी बहू के साथ शिवराज सिंह चौहान की फैमिली पिक्चर, छह तस्वीरों में देखें कार्तिकेय और अमानत पूरा परिवार

Updated on 22-10-2024 11:29 AM
भोपाल: शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई हो गई है। कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई हरियाणा की रहने वाली अमानत बंसल के साथ हुई है। अमानत ने विदेश में रहकर पढ़ाई की है। वह देश के बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। हरियाणा ही नहीं देश और विदेश में शिवराज के समधी का कारोबार फैला हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि शिवराज सिंह चौहान की बहू की फैमिली का हरियाणा में कितना बड़ा साम्राज्य है।

17 अक्टूबर को हुई है सगाई


दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली में सगाई हुई है। सगाई में परिवार के नजदीकी लोगों को बुलाया गया था। साथ ही सियासी गलियारे के लोग भी उसमें पहुंचे थे। अमानत बंसल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनके परिवार के लोग गुरुग्राम में रहते हैं।


लिबर्टी शू के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं पिता


शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू अमानत बंसल लिबर्टी शू के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। मां का नाम रुचिता बंसल है। लिबर्टी भारत की पुरानी शू कंपनियों में शामिल है। साथ ही इनका कारोबार देश और विदेश में फैला हुआ है। आपको हर शहर में लिबिर्टी शू के स्टोर दिख जाएंगे।


950 करोड़ की है कंपनी


लिबर्टी शू शेयर बाजार में लिस्टेड है। कंपनी का मार्केट कैप 950 करोड़ रुपए का है। साथ ही बाजार का ट्रस्टबेल ब्रांड है। लिबर्टी शू का अपना एक अलग क्लास है। साथ ही इसकी कीमत भी स्टैंडर्ड होती है।


1954 में हुई थी स्थापना


अमानत बंसल का परिवार प्रमुख रूप से जूतों के कारोबार से ही जुड़ा हुआ है। हरियाणा के करनाल में 1954 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिबिर्टी शू हर दिन अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से 60,000 जूते का उत्पादन करती है। परिवार के अलग-अलग कंपनी की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

वहीं, अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। वह भी काफी एक्टिव रहती हैं।


ऑक्सफोर्ड से की है पढ़ाई


इसके साथ ही अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई की है। उन्हें क्लासिकल डांस का बहुत शौक है। अमानत कई बार सार्वजनिक मंच पर परफॉर्म कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी की तारीख तय हो गई है। साथ ही शादी के कार्ड बंटने लगे हैं। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.