उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम : 2023

Updated on 15-02-2023 05:13 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने महाशिवरात्रि पर उज्जैन में दीप प्रज्ज्वलित करने के अनोखे महाअभियान में हिस्सेदारी का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन के निवासियों से भी दीप प्रज्ज्वलित करने के महाअभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन में जन-भागीदारी के लिए अपने संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि 18 फरवरी को आ रही है। महाकाल महाराज की कृपा बरसने वाली है। महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम : 2023 कार्यक्रम में महाकाल महाराज की नगरी दीपों के प्रकाश से जगमग होने वाली है। अवंतिकावासी दीप जला रहे हैं, लाखों दीपक। आइए आप भी दीपक जलाइए। मैं भी अपने परिवार के साथ दीपक जलाऊँगा, मैं संकल्प लेता हूँ। आप भी दीपक जलाएँ और उज्जैन महाकाल बाबा की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभाव को ओर बढ़ाएँ। जय महाकाल।

बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जन-सहयोग से 21 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गत वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के आहवान पर उज्जैन नगरी महाशिवरात्रि पर जगमग हुई थी। महाशिवरात्रि दीपोत्सव को "शिव ज्योति अर्पणम : 2023" का नाम दिया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीए प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीए प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने की योजना है। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम: 2023 अंतर्गत क्षिप्रा नदी के घाटों, नगर में स्थित मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों और घरों में दीप जलाए जाएंगे। विद्युत सज्जा के साथ रंगोली भी चित्रित की जाएगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासी संकल्प-पत्र भर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग शिव ज्योति अर्पणम (#Shivjyotiarpanam2023) से लोगों को इस अनोखे अभियान से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी आज संकल्प-पत्र भरा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.