शेख हसीना बोलीं- बांग्लादेश को तोड़ने की साजिश हो रही:कहा- बांग्लादेश-म्यांमार को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा ईसाई देश बनाने की कोशिश

Updated on 27-05-2024 06:00 PM

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने दावा किया है कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ इलाकों को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा देश बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वो ऐसा कभी भी नहीं होने देंगी। हालांकि, अपने बयान में PM हसीना ने यह नहीं बताया कि इस प्लान के पीछे आखिर कौन से देश हैं।

बांग्लादेशी वेबसाइट द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने ये भी दावा किया कि उन्हें 7 जनवरी को हुए चुनाव से पहले ये ऑफर दिया गया था कि यदि वह अपने देश की सीमा में एयरबेस बनाने की अनुमति देती हैं तो उन्हें बिना किसी परेशानी के चुनाव कराने दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यहां भी ये नहीं बताया कि उन्हें ये ऑफर किस देश की तरफ से दिया गया था।

अवामी लीग की अध्यक्ष हसीना ने रविवार को गोनो भवन में 14 पार्टियों की बैठक में भाषण देते हुए यह टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार, देश में चुनाव के बाद अवामी लीग के अध्यक्ष के साथ 14 दलों की यह पहली बैठक थी।

PM हसीना बोलीं- देश-विदेश दोनों जगह रची जा रही साजिश
बांग्लादेशी PM ने ये जोर देकर कहा कि वह घरेलू और बाहरी दोनों ही मोर्चे पर कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। PM हसीना ने अपने संबोधन में कहा, “वे ईस्ट तिमोर की तरह बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर ईसाई देश बनाने की फिराक में हैं जिसका आधार बंगाल की खाड़ी में होगा।”

उन्होंने कहा कि सदियों से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां होती रही हैं, लेकिन अब कइयों की नजर इस इलाके पर है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कोई विवाद नहीं है न ही कहीं संघर्ष की स्थिति है। वह इस इलाके में कभी ऐसा होने भी नहीं देंगी।

ऑफर देने वाले देश के नाम का नहीं किया खुलासा
हालांकि, एयरबेस के ऑफर से जुड़े सवालों पर PM हसीना ने कहा कि एक गोरा विदेशी शख्स उनके पास ये प्रपोजल लेकर आया था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वे एक देश बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी सोच कहीं आगे की है। शेख हसीना ने कहा कि यही वजह है कि उनकी अवामी लीग सरकार हमेशा संकट में रहती है।

शेख हसीना ने कहा कि आगे और परेशानी बढ़ने वाली है मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अपने भाषण में शेख हसीना ने विपक्षी पार्टी BNP का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे वो देश में आम चुनाव को रोकना चाहती थी।

ईस्ट तिमोर को जानिए
ईस्ट तिमोर को तिमोर-लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ईसाई बहुल देश है। ईस्ट तिमोर 16वीं शताब्दी से पुर्तगाल का उपनिवेश था और कई शताब्दियों तक ये पुर्तगाली शासन के अधीन रहा। साल 1975 ने ईस्ट तिमोर को आजाद कर दिया। हालांकि, कुछ ही दिनों के बाद इस पर इंडोनेशिया ने कब्जा कर लिया और इसे अपना 27वां राज्य घोषित कर दिया।

इस दौरान इंडोनेशिया ने स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने की खूब कोशिश की। आखिरकार 1999 में इंडोनेशिया, ईस्ट तिमोर में जनमत संग्रह करने पर सहमत हुआ। इसके बाद साल 2002 में ईस्ट तिमोर एक स्वतंत्र देश बन गया। यह 21वीं सदी में आजाद होने वाला पहला और एशिया का सबसे नया देश बना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.