
आठ कालीबाड़ियों में विराजेंगी मातारानी
दुर्गा मां के स्वागत के लिए तैयार है साकेत नगर भोपाल की कालीबाड़ी में नवरात्र की षष्ठी से शुरू होने वाली पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। चाहे बात पंडाल के साज सज्जा की हो, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल हो या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करना हो कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार से शुरू होने वाले महापर्व की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं कोलार, टीटी नगर, भेल बरखेड़ा, हबीबगंज सहित शहर के आठ कालीबाड़ी मंदिरों में भी नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।