शानदार शुक्रवार, रविवार को नया इतिहास रचेंगे शाहरुख! 600% रिटर्न संग 'गदर 2' का बस्‍ता पैक

Updated on 30-09-2023 03:23 PM

शाहरुख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग तो थे ही, 'पठान' और 'जवान' ने उन्‍हें एक्‍शन का भी बेताज बादशाह बना दिया है। एटली के डायरेक्‍शन में बनी 'जवान' जहां पहले ही हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बन चुकी है, वहीं वीकेंड आते ही एक बार फिर शुक्रवार से फिल्‍म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। 'आजाद' और 'विक्रम राठौड़' के रूप में बाप-बेटे का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलचस्‍प है कि रविवार को 'जवान' एक नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। यह फिल्‍म वीकेंड में देश में 600 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी। इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह पहली हिंदी फिल्‍म होगी। दूसरी ओर, सनी देओल की ब्‍लॉकबस्‍टर 'गदर 2' अब बॉकस ऑफिस पर आख‍िरी सांसे गिन रही है। 50 दिनों में इस फिल्‍म ने अपनी बजट से 600% अध‍िक की कमाई की है।

Jawan Box Office Collection Day 23: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्‍या मल्‍होत्रा जैसे सितारों से सजी 'जवान' अपने चौथे हफ्ते में है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिनों में इस फिल्‍म ने हिंदी, तमिल और तेलुगू मिलाकर 587.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें से हिंदी वर्जन से फिल्‍म ने 530.63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। 'जवान' ने अपने चौथे शुक्रवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें से हिंदी में फिल्‍म ने 5.13 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।
 

वर्ल्‍डवाइड 1050 करोड़ कमा चुकी है 'जवान'

Jawan Worldwide Collection: सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी 'जवान' का जलवा कायम है। 23 दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1050 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। दिलचस्‍प है कि गुरुवार को 'फुकरे 3' और 'द वैक्‍सीन वॉर' जैसी दो नई फिल्‍मों की रिलीज के बाद भी 'जवान' की कमाई की रफ्तार बेअसर है। शुक्रवार को देश के स‍िनेमाघरों में 'जवान' की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 32.23% रही है। जो दोनों नई फिल्‍मों के कुल दर्शकों की संख्‍या के बराबर है।


50 दिन बाद 'गदर 2' का सफर अब खत्‍म

Gadar 2 Collection Day 50: दूसरी ओर, सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर 'गदर 2' का सफर अब बॉक्‍स ऑफिस पर खत्‍म हो गया है। बीते बुधवार को एक दिन के लिए ही सही 'गदर 2' ने 'पठान' को पछाड़कर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म के तौर पर नाम दर्ज किया था। हालांकि, 'जवान' ने अगले ही दिन इसका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपने 7 हफ्तों के सफर में 'गदर 2' ने 50 दिनों 524.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह 'जवान' के बाद अब हिंदी में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्‍म है। 50वें दिन शुक्रवार को 'गदर 2' ने देश में 5 लाख रुपये का कारोबार किया है।


बजट से 600% अध‍िक कमाई कर चुकी है 'गदर 2'

Gadar 2 Worldwide Collection: अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'गदर 2' ने विदेशों में भी बढ़‍िया कारोबार किया है। 50 दिनों में इस फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 620 करोड़ रुपये है। 'गदर 2' का बजट 75 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में यदि भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 524.85 करोड़ रुपये की कमाई का गण‍ित लगाएं, तो यह फिल्‍म की बजट से 599.80% अध‍िक है। यकीनन साल 2023 में 'पठान', 'गदर 2' और 'जवान' जैसी फिल्‍मों ने बॉलीवुड की कमजोर होती साख को बेजोड़ मजबूती देने का काम किया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.