कोर्ट की फटकार के बाद रिहा हुए शाह महमूद कुरैशी, PTI छोड़ने से इनकार, इमरान से करेंगे मुलाकात

Updated on 07-06-2023 07:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अदालत के आदेश के बाद मंगलवार को रावलपिंडी जेल से रिहा कर दिया गया। वह नौ मई के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किए गए इमरान खान की पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं में शामिल थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष को गत महीने नौ मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़काने सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

कुरैशी ने इमरान खान के शासन में 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। लाहौर उच्च न्यायालय की रावलपिंडी पीठ ने मंगलवार को कुरैशी की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि पीटीआई नेता को तत्काल रिहा किया जाए। जियो टीवी के अनुसार, अडियाला जेल से रिहा होने पर कुरैशी ने कहा कि वह बुधवार को पीटीआई प्रमुख खान से लाहौर में जमान पार्क स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और देश में मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल पर चर्चा करेंगे।

रिहाई के बाद स्थानीय मीडिया ने उनके हवाले से कहा, ''मैं पीटीआई कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि 'न्याय का झंडा' मेरे हाथ में है और मैं अभी भी इस आंदोलन का हिस्सा हूं..।'' पीटीआई समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा, "यह एक कठिन समय है, लेकिन उम्मीद मत खोइए क्योंकि हर रात के बाद एक सवेरा होता है।"

डॉन अखबार ने कुरैशी के हवाले से कहा, ''मुझे लगता है कि विभिन्न जेलों में अनगिनत निर्दोष लोग हैं जिन्हें रिहा किया जाना चाहिए। मैं कोशिश करूंगा, और हम अपनी कानूनी टीम से परामर्श के बाद उनके मामलों को आगे बढ़ाएंगे।" गत 18 मई को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व विदेश मंत्री की रिहाई का आदेश दिया था। हालांकि, "अनियंत्रित" विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से बचने संबंधी हलफनामा देने के बारे में उनकी अनिच्छा के कारण रिहाई में देरी हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.