बारिश शुरू होते ही बैरागढ़ में चोक होने लगी सीवेज लाइनें, अमृत योजना में विलंब से नागरिकों को परेशानी

Updated on 08-09-2023 01:11 PM
भोपाल । वर्षा का दौर शुरू होते ही संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में सीवेज लाइनें चोक होने की समस्या फिर से शुरू हो गई है। बढ़ती आबादी के लिहाज से सीवेज लाइनें छोटी साबित हो रही हैं। नागरिकों को अब नई लाइनें बिछाने का इंतजार है। नगर निगम ने अमृत-2 योजना के तहत क्षेत्र की सभी लाइनों को बदलने का प्रस्ताव बनाया है, लेकिन योजना में विलंब के कारण परेशानी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि बैरागढ़ में चंचल रोड के पुनर्निर्माण के समय नागरिकों ने सीवेज लाइनें बदलने की मांग रखी थी, लेकिन नगर निगम ने इसे अनसुना कर दिया। नगर निगम ने अन्य स्थानों पर भी मार्ग निर्माण से पहले सीवेज लाइनों को सुधारने की कोई पहल नहीं की। कुछ सड़कों के नीचे बरसों पुरानी लाइनें दबी हैं। आदर्श मार्ग योजना में शामिल बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग के कुछ हिस्से में भी बरसों पुरानी पाइप लाइन एवं सीवेज लाइनें दबी हुई है। वर्षा होते ही सीवेज के चैंबरों से गंदगी बाहर आने लगती है। कई बार सामान्य मौसम में भी चैंबर गंदगी उगलते हैं। यही हाल पुराना बी वार्ड क्षेत्र का है। जोन स्तर पर सीवेज प्रेशर मशीन नहीं होने से शिकायतों का त्वरित निदान नहीं हो पा रहा है।

छोटी लाइनों पर बढ़ते बोझ से परेशानी

यहां पर सीवेज लाइनें तीन से चार दशक पहले बिछाई गई थी। आबादी बढ़ने के कारण सीवेज लाइनों पर बोझ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन लाइनें पुरानी हैं। संकरे पाइप होने के कारण आए दिन लाइनें चोक हो जाती हैं। वन ट्री हिल्स से चंचल रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर दुकानों के साथ ही कई घर भी बने हैं। इनका सीवेज पुरानी लाइनों से ही जुड़ा है। यदि पुराने कम व्यास वााले पाइप की जगह नए पाइप लगा दिए जाएं तो नागरिकों को सुविधा हो जाएगी। नगर निगम और पीएचई समय समय पर सुधार कार्य करता है, लेकिन स्थाई हल नहीं निकल पा रहा है। कुछ हिस्से में कुछ चैंबर सड़क के नीचे दब गए हैं, इससे वर्षा का पानी चैंबरों के माध्यम से सीवेज लाइनों में चला जाता है। नगर निगम के सहायक यंत्री सचिन साहू के अनुसार अमृत-दो योजना के तहत सीवेज लाइनों के साथ ही पेयजल लाइनें बदलने का प्रस्ताव है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही काम प्रारंभ होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.