IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई के लिए CM मोहन यादव से मिले राजेंद्र शुक्ला सहित कई बड़े भाजपा नेता

Updated on 08-12-2025 12:46 PM

भोपाल: ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर असभ्य टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी और मध्य प्रदेश अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा पर कार्रवाई का हर तरफ से दबाव बढ़ता जा रहा है। रविवार को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने भोपाल में उनके आवास पर पहुंचा।

इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीता शरण शर्मा, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, रघुनंदन शर्मा और भोपाल के लोकसभा सदस्य आलोक शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। उनकी मुख्यमंत्री के साथ लगभग 45 मिनट की वार्ता हुई।

सभी ने यही कहा कि वर्मा की भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अपमानजनक टिप्पणी से मध्य प्रदेश ही नहीं देशभर में ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है। देशभर में निंदा हो रही है। नेताओं ने वर्मा की विरुद्ध प्रचलित अन्य शिकायतें भी मुख्यमंत्री को बताई और दस्तावेज दिए।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया है कि सरकार गंभीरता से पूरे मामले को देख रही है। अन्य शिकायतों का भी परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि दो दिन पहले विधानसभा में भी कांग्रेस और भाजपा के ब्राह्मण विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था और वर्मा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.