मप्र के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ, केंद्र ने बढ़ाया है 4 फीसदी

Updated on 19-10-2023 12:17 PM

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लिए चार प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिल सकता है। इसके लिए शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति के माध्यम से प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा जा सकता है। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार की यह नीति रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों का जब महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो उसके अनुसार ही प्रदेश में भी वृद्धि की जाती है। राज्य में साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं।

रेल मंडल के 12782 कर्मचारियों को मिला बोनस

दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस दिए जाने में फिर रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में सबसे आगे रहा है। बुधवार शाम रेलवे बोर्ड से बोनस भुगतान के आदेश मिलते ही रेलमंडल के लेखा विभाग ने तत्परता दिखाई और शाम छह बजे तक बोनस राशि कर्मचारियों के खातों में आने लगी। रतलाम, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, महू सहित मंडल में अन्य स्थानों पर पदस्थ कुल 12782 कर्मचारियों को बोनस के लिए 22,94,49,682 रुपये बजट जारी कर दिया। प्रत्येक कर्मचारी के लिए 78 दिन के वेतन के मान से 17951 रुपये का बोनस दिया गया है।

मालूम हो कि गत चार वर्षों से रतलाम मंडल बोनस भुगतान में अव्वल रहा है। बुधवार को आदेश आने के बाद सीनियर डीएफएम मानसी सिंह के निर्देश पर लेखा विभाग के कर्मचारी बोनस की गणना सहित भुगतान की प्रकिया में जुट गए। आइटी इंचार्ज रघुवीर मोहतो ने बताया कि सबसे तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया रतलाम मंडल ने पूरी की। शाम को ही रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई। बोनस मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई। नवरात्र में बोनस राशि मिलने के बाद अब बाजार में खरीदारी को भी गति मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.