श्रीधाम, हमसफर एक्सप्रेस व जनशताब्दी समेत निरस्त की गईं 42 ट्रेनों की सेवा बहाल, निर्धारित समय से चलेंगी

Updated on 11-10-2023 12:54 PM
भोपाल। अक्टूबर माह में रेल यात्रा प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेलमार्ग पर बुदनी-बरखेड़ा के मध्य तीसरी रेल लाइन को पुरानी पटरी से जोड़ने के काम के चलते रेलवे ने 42 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया था। लेकिन फिलहाल भोपाल रेल मंडल ने पटरी जोड़ने के इस काम को स्थगित कर दिया है। अत: उक्त ट्रेनों की सेवाएं पहले की तरह बहाल कर दी गई हैं। ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से होकर नियमित समय सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इसमें जनशताब्दी, इंटरसिटी, इंदौर पेंचवैली, पातालकोट, श्रीधाम व हमसफर एक्सप्रेस समेत करीब 42 ट्रेन शामिल है, जो 13 से 28 अक्टूबर तक निरस्त की गई थीं।
हालांकि रेल मंडल द्वारा यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या 139 जैसी अधिकृत पूछताछ सेवा पर ट्रेन की स्थिति के बारे में पता कर ही घर से निकलें।

इन ट्रेनों को किया गया था निरस्त

- ट्रेन संख्या 19343 इंदौर-सिवनी पेंचवैली एक्सप्रेस 15 से 27 अक्टूबर तक

- ट्रेन 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस 16 से 28 अक्टूबर तक

- ट्रेन 12153-54 एलटीटी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 26 और 27 अक्टूबर को

- ट्रेन 22187-88 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 से 27 अक्टूबर तक

- ट्रेन 12061-62 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 से 28 अक्टूबर तक

- ट्रेन 06603-04 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू स्पेशल 15 से 27 अक्टूबर तक

- ट्रेन 02575-76 हैदराबाद डेकन नामपल्ली- गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 13 एवं 20 अक्टूबर और 15 एवं 22 अक्टूबर को।

- ट्रेन 14623-24 फिरोजपुर छावनी जंक्शन-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 14 से 28 अक्टूबर तक

- ट्रेन 05303-04 गोरखपुर-महबूबनगर एक्सप्रेस 14 एवं 21 अक्टूबर को और 16 एवं 23 अक्टूबर को।

- ट्रेन 09715-16 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस 14 एवं 21 और 17 एवं 24 अक्टूबर को।

- ट्रेन 12719-20 हैदराबाद डेकन नामपल्ली-जयपुर एक्सप्रेस 16 से 25 और 18 से 27 अक्टूबर तक।

- ट्रेन 12923-24 डा. अम्बेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस 24 और 25 अक्टूबर को

- ट्रेन 12191-92 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 15 से 27 और 16 से 28 अक्टूबर तक।

- ट्रेन 18233-34 एक्सप्रेस 14 से 26 और 15 से 27 अक्टूबर तक।

- ट्रेन 12171-72 एलटीटी-हरिद्वार एक्सप्रेस 16 से 26 और 17 से 27 अक्टूबर तक

- ट्रेन 18235-36 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 से 25 और 16 से 27 अक्टूबर तक

- ट्रेन 12405-06 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 15 से 24 और 13 से 22 अक्टूबर तक

- ट्रेन 20481-82 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस 18 एवं 25 और 21 एवं 28 अक्टूबर को

- ट्रेन 00653-54 रोयापुरम-पटेल नगर एक्सप्रेस 15 से 25 और 18 से 28 अक्टूबर तक

- ट्रेन 00651-52 कोयम्बटूर नार्थ-पटेल नगर एक्सप्रेस 14 से 21 और 18 से 25 अक्टूबर तक

- ट्रेन 00629-30 यशवंतपुर-तुगलकाबाद एक्सप्रेस 14 से 24 और 18 से 28 अक्टूबर तक

- ट्रेन 00637-38 सर एम विश्वैश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-ओखला एक्सप्रेस 15 से 22 और 18 से 25 अक्टूबर तक।

अब उक्त ट्रेनों की सेवाएं पहले की तरह बहाल रहेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.