सेवानिवृत्त एडीजी से 25 हजार रुपये लेकर नौकर गायब, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

Updated on 05-10-2023 02:24 PM
भोपाल, नवुदनिया प्रतिनिधि। रातीबड़ के ग्राम मैंडोरी रहने वाले मप्र पुलिस के सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्व एडीजी) ने अपने पुराने कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। उसने जरूरत के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन आरोपित पैसा लौटाने के बजाए नौकरी छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

विदेश में होने की वजह से पड़ोसी के जरिए दिलवाए थे रुपये

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम मैंडोरी निवासी प्रेमलाल पाण्डे (72) सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत जुलाई माह में वह अमेरिका गए हुए थे। इस दौरान मकान की देखरेख का जिम्मा उनका कर्मचारी ग्राम आमला निवासी नारायण सिंह कर रहा था। उसी दौरान नारायण सिंह ने उन्हें फोन कर बताया कि उसे 25 हजार रुपए की जरूरत आन पड़ी है। इस पर उन्होंने अपने पड़ोसी के खाते में आनलाइन 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए और पड़ोसी ने कागज पर रसीद लेकर 25 हजार रुपये उसे दे दिए।

रुपये लेने के बाद हो गया गायब

कुछ समय बाद जब वह अमेरिका से वापस लौटे तो नारायण काम पर नहीं आया। जब उन्होंने उसे फोन लगाकर संपर्क कर काम पर आने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद रुपये मांगने पर अपना मोबाइल बंद कर लिया। काफी प्रयास करने के बाद भी जब आरोपित नारायण न तो काम पर वापस आया और न ही रुपये नहीं लौटाए तो उन्होंने मामले की शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपित के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.